Gujarat Paper Leak: पेपर लीक के बाद सामने आया डमी परीक्षार्थियों का बड़ा रैकेट, अब तक 6 गिरफ्तार
Edited By Pushpendra Sharma

gujarat paper leak
Edited By Pushpendra Sharma

gujarat paper leak
ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: भावनगर जिले की स्थानीय अपराध शाखा ने हाल ही एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जो भावनगर जिले के उम्मीदवारों की ओर से सरकारी भर्ती परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने के लिए डमी उम्मीदवार उपलब्ध कराता है।
इन आरोपियों ने पिछले रविवार को ही राज्य सरकार द्वारा आयोजित जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए दो डमी उम्मीदवारों को भेजा था। भावनगर में दर्ज FIR के मुताबिक शरद पनोत, प्रकाश, कर्षण दवे और बलदेव राठौड़ ने 2012 से ही कई सरकारी भर्ती परीक्षा में डमी परीक्षार्थियों से परीक्षा दिलवाई। ये आरोपी एक डमी खोजने के लिए 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते थे। वहीं डमी कैंडिडेट को 25 हजार तक चुकाते थे।
इस मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने सोमवार को गांधीनगर की पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी से संजय और अक्षय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने डमी परीक्षार्थियों की मदद से परीक्षाएं पास की हैं। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 409 419 420 465 467 468 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: