---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Election result 2022: 12 दिसंबर को दूसरी बार गुजरात के CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल; PM मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सोमवार को शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

---विज्ञापन---

Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सोमवार को शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली मुख्यालय में अपनी पार्टी के समारोह का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुजरात में बंपर जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है। पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य में 30 से अधिक रैलियां की थी।

---विज्ञापन---

गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीआर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें पहली बार 12 सितंबर 2021 को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। गुजरात के सीएम 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ समारोह में हिस्सा लेंगे।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, “भूपेंद्र पटेल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।” पटेल ने कहा कि भाजपा गुजरात की जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है, साथ ही जनता को जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का भरोसा भी दिलाती है। उन्होंने कहा, “गुजरात चुनाव के नतीजे बिल्कुल स्पष्ट हैं। लोगों ने गुजरात में विकास की यात्रा को आगे जारी रखने का मन बना लिया है।” हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। ये पार्टी की ऐतिहासिक जीत है।

भाजपा का लगातार सातवां कार्यकाल होगा

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले अमित शाह ने 140 सीटों का लक्ष्य रखा था जिससे कही ज्यादा ऊपर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से भाजपा सुबह से 150 सीटों से ऊपर बनी हुई है। अगर पार्टी 150 सीट जीतती है तो फिर 1985 में माधव सिंह सोलंकी के 149 सीटों की जीत का रिकार्ड टूट जाएगा।

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा को टक्कर दी थी। अरविंद केजरीवाल द्वारा भविष्यवाणी की गई 90 से अधिक सीटों से बहुत कम हो गई है। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में जश्न शुरू होने पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, “आम आदमी पार्टी आज गुजरात के लोगों के वोट से राष्ट्रीय पार्टी बन रही है।”

First published on: Dec 08, 2022 02:34 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola