Good News For Gujarat Government Employees: साल 2025 की शुरुआत से पहले गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इन कर्मचारियों के पांच माह के वेतन अंतर का भुगतान दिसंबर के वेतन के साथ जनवरी माह में किया जाएगा। राज्य सरकार की इस घोषणा से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों बढ़ा महंगाई भत्ता
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि यह महंगाई भत्ता उन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा दिया गया है जो गुजरात राज्य सेवा (वेतन संशोधन) नियम-2009 के तहत वेतनमान ले रहे हैं। गुजरात सरकार ने 1 जुलाई 2024 से छठे पे कमीशन के मुताबिक, वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मामले में देय महंगाई भत्ते की मासिक दर में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार, कर्मचारियों के मामले में, मासिक वेतन के साथ दिसंबर-2024 माह से 246% महंगाई भत्ता, नियमित रूप से अधिसूचित जुलाई-2024 से नवंबर 2024 तक पांच महीने के महंगाई भत्ते का कुल अंतर महंगाई भत्ते का भुगतान दिसंबर के वेतन (जनवरी-2025 में भुगतान) के साथ करना होगा।
ये भी पढ़ें- गुजरात में समुद्र किनारे बन रहा है 300 कमरों वाला 17 मंजिल का शानदार Hotel; बैठक में SRFDCL का फैसला
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines