Bhuj Karva Chauth Scandal: करवा चौथ के अगले दिन भुज में एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना ने पूरे कच्छ जिले को हिला दिया है. दरअसल, यह पैसों का विवाद था. पति की उम्र 60 साल की थी और उसने 45 वर्षीय कैलास चौहान से दूसरी शादी की थी. दरअसल, धनजीभाई (पति) की पहली पत्नी का निधन 4 साल पहले हो गया था. अकेलेपन को दूर करने के लिए उसने दोबारा शादी की थी.
कच्छ के समात्रा गांव की घटना
यह मामला कच्छ जिले के समात्रा गांव में रहने वाले धनजीभाई उर्फ खिमजीभाई विश्रामभाई केराई और दूसरी पत्नी कैलास चौहान का है. बताया जा रहा है कि कैलास ने कुछ समय पहले भुज में घर खरीदा था और उसका भुगतान करने के लिए वह अक्सर पति से पैसे मांगती थी.
ये भी पढ़ें-साली के प्यार में जीजा बना हत्यारा, नहीं माने ससुराल वाले तो कर दिया डबल मर्डर; Whatsapp चैट से खुले कई राज
शनिवार शाम जब धनजीभाई ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो पत्नी गुस्सा हो गई. उसने पति को खींचकर बरामदे के पास धक्का दिया और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. हालांकि, पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन आग काफी तेज लग गई थी जिस वजह से पति गंभीर रूप से झुलस गया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने वहां जाकर दम तोड़ दिया.
दूसरी शादी बनी मौत की वजह
धनजीभाई की पहली पत्नी का निधन करीब चार साल पहले हो गया था. उसके तीनों बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते थे, जिनमें से दो विदेश में बसे हुए हैं. अपने अकेलेपन से परेशान धनजीभाई ने डेढ़ साल पहले मेहसाणा जिले के हिरपुरा गांव की कैलास चौहान से शादी की थी.
कैलास भी पहले से तलाकशुदा थी. इसलिए, दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद धनजीभाई ने कैलास को घर दिया. यह भी बताया जा रहा है कि धनजीभाई की पहली पत्नी के पास जो 18 तोला सोने के जेवर थे. कैलास ने वो भी अपने पास रख लिए थे.
पैसा देखकर की थी शादी
स्थानीय लोगों के अनुसार, कैलास ने धनजीभाई से मोहब्बत नहीं की थी. उसने धनजीभाई की संपत्ति देखकर उनसे शादी करने का फैसला किया था. अब पति की हत्या के बाद पुलिस का शक और गहराता जा रहा है. बता दे कि फिलहाल, मनकुवा पुलिस ने कैलास चौहान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.
ये भी पढ़ें- ‘सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता’ राजू करपड़ा की गिरफ्तारी पर बोले अरविन्द केजरीवाल
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines