हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

भरूच में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी का भंडाफोड़, 58 संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन

गुजरात के भरूच में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है, जिसमें 58 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई.

यह मामला दिसंबर 2025 में शुरू हुए एक बड़े प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट से जुड़ा है. भरूच पुलिस ने दिसंबर 2025 में बांग्लादेशी एजेंट फारूक शेख समेत 4 मुख्य दलालों को गिरफ्तार किया था, जो महिलाओं को नौकरी का लालच देकर भारत लाते और देह व्यापार में धकेलते थे.

अब तक जारी इस ऑपरेशन में 12 बांग्लादेशी और 2 पश्चिम बंगाल की लड़कियों समेत 14 महिलाओं को बचाया गया. फरवरी 2026 तक जांच में 70 बांग्लादेशी नागरि जिनमें 49 महिलाएं शामिल थी उनका पता चला, जिनमें से 58 को हिरासत या निगरानी में लिया गया.

विज्ञापन

इस पूरे तस्करी रैकेट में भरूच और अंकलेश्वर के स्पा व गेस्ट हाउसों पर छापा मारकर मुख्य आरोपी फारूक शेख, नाजिम खान (मुस्कान स्पा), रईस शेख (गेस्ट हाउस), सुजीत कुमार (गोल्डन स्पा)को गिरफ्तार किया गया है .

बचाई गई महिलाओं के पास बांग्लादेशी आईडी कार्ड बरामद हुए.पुलिस अब नेटवर्क के अन्य एजेंट्स, सीमा पार रास्तों और 60+ महिलाओं के अन्य राज्यों में स्थानांतरण की जांच कर रही है. इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट, इमिग्रेशन एक्ट और BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया .

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola