हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूख से दम तोड़ने वाले भिखारी के पास मिला सवा लाख कैश, 2 दिन से लाइब्रेरी के बाहर पड़ा था

विज्ञापन
Begger Died Due To Starving

Police Recovered Cash From Dead Begger: लाखों रुपये जेब में थे, फिर भी वह भूख से मर गया। यह खुलासा मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। 2 दिन से लाइब्रेरी के बाहर पड़ा था, लेकिन किसी ने इतनी इंसानियत नहीं दिखाई कि उसे अस्पताल पहुंचा दे। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। कोई हरकत न देख लोगों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया। तलाशी में भिखारी की जेब से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। करीब सवा लाख रुपये कैश था। घटना 2 दिन पुरानी है, लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह भूख सामने आई तो पुलिसवाले भी चौंक गए।

एक दुकानदार ने पुलिस-एंबुलेंस बुलाई

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 50 साल है, लेकिन वह कौन है और कहां का रहने वाला है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामला गुजरात के वलसाड इलाके का है। लोगों ने जब पुलिस को बुलाया तो उसे अस्पताल तक ले जाया गया, लेकिन उसकी नहीं बचाई जा सकी। रविवार को एक दुकानदार ने 108 नंबर पर कॉल करके बताया कि एक भिखारी पिछले कुछ दिनों से गांधी पुस्तकालय के पास सड़क किनारे एक ही पॉजिशन में पड़ा है। पहले उसमें हरकत थी, लेकिन अब वह बिल्कुल शांत है। किसी अनहोनी की आशंका से उसने 108 नंबर पर कॉल किया है। दुकानदार की बात सुनकर एंबुलेंस वाले ने पुलिस भी बुला ली।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

ब्लड शुगर लेवल कम होने से मर गया

वलसाड अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं देने वाले भावेश पटेल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्हें दुकान ने बताया कि भिखारी में कोई हलचल नहीं है। पुलिस की मौजूदगी में शव कब्जे में लिया गया। इस दौरान तलाशी में 1.14 लाख कैश मिला। इसमें 500 रुपये के 38, 200 रुपये के 83, 100 रुपये के 537 नोट और 20 और 10 रुपये के नोट थे। कैश छोटे प्लास्टिक बैग में मृतक के स्वेटर की जेब में थे। वलसाड सिविल अस्पताल के डॉ. कृष्णा पटेल ने कहा कि जब बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया तो उसने चाय मांगी। हमें लगा कि वह भूखा है और उसका ब्लड शुगर लेवल कम हो गया है। हमने सलाइन डाली और इलाज शुरू किया, लेकिन एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं, ताकि पहचान हो सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola