Gujarat Accident News: गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भारतमाला हाईवे पर सुइगाम इलाके के सोनेथ गांव के पास एक टैंकर और लग्जरी बस में टक्कर हो गई। जिसकी वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस जामनगर से राजस्थान जा रही थी कि गलत साइड से आए टैंकर ने टक्कर मार दी। बस में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आनन-फानन में 20 लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:अमेरिका से भारत लाया जाएगा मुंबई हमले का दोषी आतंकी तहव्वुर राणा, US से मिली हरी झंडी
हादसे के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विस पर दी गई। जिसके बाद थराद और भाभर इलाके के अस्पतालों की कई एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मौके पर भाभर, सुइगाम और वाव थराद थानों की पुलिस भी पहुंची। टक्कर लगते ही लग्जरी बस पलट गई। पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए सुइगाम के सरकारी जन स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाए हैं।
पिछले वर्ष हुआ था भयानक हादसा
इससे पहले भी बनासकाठा में एक भीषण हादसा हुआ था। पिछले वर्ष अक्टूबर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई थी। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 34 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया था। गुजरात पुलिस ने बताया था कि बस में 50 लोग सवार थे। बस अंबाजी मंदिर से खेड़ा जिले के कठलाल जा रही थी। दांता तालुका के त्रिशूलिया घाट पर एक पहाड़ी से उतरते समय बस ने संतुलन खो दिया था। पुलिस के अनुसार 9 यात्रियों को हादसे में गंभीर चोटें लगी थीं।
ये भी पढ़ेंः Video: एक्सप्रेसवे पर 40 गाड़ियां एक-साथ पंचर, नागपुर हाइवे पर कैसे लगी कारों की कतार?
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines