AAP नेता राजू करपड़ा की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विरोध जताया है उन्होंने कहा कि ‘सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता’. कहा है कि AAP के किसान नेता राजू करपड़ा ने गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में चल रहे घोटाले का पर्दाफाश किया. किसानों के साथ धरना दे रहे थे. राजू करपड़ा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आम आदमी पार्टी गुजरात के किसान सेल के प्रदेश प्रमुख और किसान नेता राजू करपड़ा ने एक वीडियो के माध्यम से बोटाद मार्केटिंग यार्ड में चल रहे घोटाले का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि बोटाद मार्केटिंग यार्ड में कटौती के नाम पर किसानों को लूटने का षड्यंत्र पिछले कई वर्षों से जारी है.
बोटाद मार्केटिंग यार्ड में यह थी प्रणाली
एक बार बोली लगने के बाद व्यापारी किसान से कहता है कि ‘हमारा जिन (गिन्निंग फैक्ट्री) 10-15 किमी दूर है, कपास वहीं ले जाओ.’ जब किसान अपने खर्च पर कपास वहां ले जाता है, तो वहां मौजूद व्यक्ति कहता है कि कपास की क्वालिटी खराब है और 100-200 रुपये कम दाम देता है. (1500 दाम तय होता तो कभी 1100-1200 भी कर देते और इसमें भी बिचौलिए आ जाते) यही “कळदा” कहा जाता है. दो साल पहले किसानों की शिकायतों पर जब वे टीम के साथ वहां पहुंचे, तो कुछ घंटों के लिए यार्ड को बंद कराया गया था. बाद में समाधान के बहाने उनकी गिरफ्तारी की गई, लेकिन किसानों ने आंदोलन जारी रखा और यार्ड बंद रखा. अब पिछले दस दिनों से किसानों की नई शिकायतें मिल रही हैं कि फिर से वही “कळदा” (कटौती) का खेल शुरू हो गया है.
फेसबुक पर 9 अक्टूबर को किया था पोस्ट
राजू करपड़ा ने 9 अक्टूबर की सुबह फेसबुक पर पोस्ट की कि 10 अक्टूबर को किसानो के साथ बोटाद यार्ड पहुंचेंगे. इसके बाद APMC अधिकारियों ने मीटिंग बुलाकर मीडिया में बयान दिया कि अब “कळदा” नहीं होगा. पहली समस्या यह थी कि “कळदा” चल रहा था और दूसरी समस्या यह थी कि एक बार बोली लगने के बाद व्यापारी किसान से कहता है कि “हमारा जिन (गिन्निंग फैक्ट्री) 10-15 किमी दूर है, कपास वहीं ले जाओ।” तो इस प्रक्रिया को भी बंद करने के लिए आज आवाज उठाई गई. जब आम आदमी पार्टी के नेता राजू करपड़ा हजारों की संख्या में किसानों के साथ वहां पहुंचे तो मार्केटिंग यार्ड के चैयरमेन ने सबके सामने कहा कि “अब से “कळदा” नहीं होगा, किसानों को जो दाम कहा गया होगा वही दाम मिलेगा. अगर किसी व्यापारी के खिलाफ “कळदा” की कंप्लेन आई है, तो उसके खिलाफ जांच करके दो दिन में उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा.
नेता राजूभाई करपड़ा को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
मार्केटिंग यार्ड के अध्यक्ष ने जो बात कही उस बात को राजू करपड़ा ने लिखित में मांगा लेकिन मार्केटिंग यार्ड के अध्यक्ष ने लिखित में देने से मना कर दिया इस वजह से अभी राजू करपड़ा हजारों की संख्या में किसानों के साथ धरने पर बैठे गए. इस मामले पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “गुजरात के मार्केटिंग यार्डों में किसानों के साथ खुला अन्याय हो रहा है. मेहनत से उगाई फ़सल का सही दाम नहीं मिल रहा, उल्टा भाजपा नेताओं ने यार्डों पर कब्ज़ा कर किसानों को परेशान कर रखा है.” कोई पुख्ता कदम न उठाए जाने पर नाराज किसानों को लेकर AAP के किसान नेता राजूभाई करपड़ा लगातार धरने पर बैठे रहे. मामला शांत न होता देख कल देर रात 3 बजे गुजरात पुलिस राजूभाई करपड़ा को ही गिरफ्तार कर के ले गई. राजूभाई करपड़ा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “भाजपा के राज में अगर कोई किसानों की आवाज़ उठाए, तो उसे जेल भेज दिया जाता है. रात के 3 बजे आम आदमी पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया, उनका कुसूर सिर्फ इतना था कि वो किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ रहे थे, कपास का सही दाम मांग रहे थे. गुजरात में जो किसानों के साथ खड़ा होगा, भाजपा उसकी आवाज़ कुचल देगी. लेकिन याद रखिए, सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता. किसानों की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
6 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
8 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
9 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines