Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात में कहा कि भाजपा गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का झांसा दे रही है। गुजरात सरकार की मंशा पर संदेह जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भी यही वादा किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद इसे लागू नहीं किया।
अभी पढ़ें – PM मोदी और अमित शाह से अगले महीने चिराग पासवान की होगी मीटिंग, उपचुनाव में करेंगे प्रचार
केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने उत्तराखंड चुनाव जीतने के बाद एक समिति बनाई, जो अब गायब हो गई है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब गुजरात चुनाव से तीन दिन पहले एक समिति बनाई है जो चुनाव के बाद भी गायब हो जाएगी।
भावनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि एक समान नागरिक संहिता लागू की जानी चाहिए, क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऐसा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इसे सभी समुदायों के साथ परामर्श के बाद उनकी सहमति से किया जाना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से पूछा सवाल
अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि भाजपा इसे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत उन राज्यों में लागू क्यों नहीं करती है, जहां वह सत्ता में है। उन्होंने ये भी कहा कि क्यों ने यूसीसी को पूरे देश में लागू कर दिया जाए, क्या भाजपा लोकसभा चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है।
बता दें कि भाजपा ने शनिवार को कहा था कि वह समान नागरिक संहिता लाने की योजना बना रही है। कांग्रेस ने इसे हिंदू बहुमत के वोटों को बढ़ाने के लिए एक हथकंडा बताया है।
गुजरात सरकार ने एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति का प्रस्ताव रखा है जो यह जांच करेगी कि इस तरह के कानून को कैसे लागू किया जा सकता है।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज कैबिनेट बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक समिति बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
13 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines