Anant Ambani-Radhika Merchant wedding Jamnagar Temples: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी समारोह गुजरात के जामनगर में एक मार्च से तीन मार्च तक चलेगा। अनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने जामनगर में 14 मंदिरों का निर्माण कराया है, जिनकी नक्काशी और सुंदरता देखते ही बनती है।
रिलायंस फाउंडेशन ने जारी किया मंदिर का वीडियो
रिलायंस फाउंडेशन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मंदिरों की झलक दिखाई देती है। इस वीडियो में फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरमैन नीता अंबानी और मंदिर को बनाने वाले कलाकार भी दिखाई देते हैं। इस मंदिर का निर्माण भारतीय विरासत, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के नीता अंबानी के दृष्टिकोम यानी विजन को दर्शाती है।
मंदिर के निर्माण में जुटे विभिन्न समुदायों के लोग
मंदिर के निर्माण में कई लोग जुटे, जिसमें विभिन्न समुदायों और अलग-अलग मजहब के लोग शामिल हैं। इन्हें देखकर लगता है कि सारा हिंदुस्तान जुड़ा हुआ है। वीडियो में नीता अंबानी सभी को ‘जय श्री कृष्ण’ कहकर अभिवादन करती हैं। वे लोगों से कहती हैं कि अगर एक बार मंदिर का निर्माण हो जाएगा तो आप लोगों को बहुत आनंद आएगा।
शादी समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगे मंदिर
रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से कहा गया है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुरुआत करते हुए अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में एक विशाल मंदिर परिसर में नए मंदिरों का निर्माण कराया है। मंदिर में जटिल नक्काशीदार खंभे, देवी-देवताओं की मूर्तियां और भित्तिचित्र शैली की पेंटिंग लगी हुई हैं। यह मंदिर परिसर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाती हुई शादी समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी का कार्ड लीक, 3 दिन चलेगा अंबानी परिवार में जश्न
मेहमानों को भेंट किए जाएंगे पांरपरिक स्कार्फ
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आने वाले मेहमानों को गुजरात के कच्छ और लालपुर की महिला कारीगरों द्वारा बनाए गए पारंपरिक स्कार्फ भेंट की जाएगी। अनंत और राधिका ने जनवरी 2023 में मुंबई में परिवार के निवास एंटीलिया में एक पारंपरिक समारोह में सगाई की।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani in kashi: सगाई के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के धाम पहुंचे अनंत अंबानी, देखें Video
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines