Amrit Bharat train: भारतीय रेलवे द्वार गुजरात के लोगों सस्ती और सुविधाजनक यात्रा करने के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. जिसके लिए रेलवे ने सूरत के उधना रेलवे स्टेशन से ओडिश के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशत तक अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की है. यह ट्रेन मुख्य रूप से आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएगी. इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ते टिकट के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी पूरा लाभ मिलेगा. शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन का रूट मैप सोशल मीडिया पर साझा किया है.
यह रहेगा ट्रेन का रूट
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ‘ब्रह्मपुर से उधना (सूरत) तक नई अमृत भारत ट्रेन मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए सस्ती सेवा और उच्च गुणवत्ता वाली यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी’. गुजरात के उधाना रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली नई अमृत भारत ट्रेन का ओड़िशा तक बीच में पड़ने वाले नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉप रहेगा. हालांकि रेलवे ने आधिकारिक तौर पर अभी इस ट्रेन के उद्घाटन की तारीख की घोषणा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आने वाली 27 तारीख को इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Train News: 47 ट्रेनों का रूट-नंबर-समय बदला, आज 1 जनवरी से ये होगा ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे का नया टाइम टेबल
160 से 180 स्पीड के बीच दौड़ेगी ट्रेन
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड लगभग 160 से 180 किमी प्रति घंटा तक होगी और इस ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे. जिनमें से 11 कोच जनरल क्लास के होंगे, 8 कोच स्लीपर क्लास के होंगे, 1 पेंट्री कार, 2 कोच सेकंड क्लास के होंगे. इसके अलावा इस ट्रेन में एक कोच दिव्यांग यात्रियों को ध्यान में रखते हुए लगाया जाएगा. इस ट्रेन के संचलान से गुजरात के पास के अन्य राज्यों से अपने घर लौटने पर प्रवासी मजदूरों को काफी राहत मिलेगी. उनके सामने लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए एक सस्ता और सुविधाओं से भरे सफर का विकल्प होगा. त्यौहारों के सीजन में भीड़ अधिक होने पर भी इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी तेज और सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें- भारत में कब से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर और बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री ने दिया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines