Amreli News: गुजरात के अमरेली से छात्र-शिक्षक के संबंधों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इसमें स्कूल के शिक्षक ने चौथी कक्षा की दो छात्राओं का यौन शोषण किया है। पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी, तब उन्होंने छापा मारा और शिक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने तब हमला बोला जब छात्रा शिक्षक के पास थी, जिसके बाद लोगों ने शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कब हुआ मामले का खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब गुरुवार को अमरेली शहर के बाहरी इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय में परिजन पहुंचे, जिससे वहां हंगामा मच गया और बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि शिक्षक ने लड़कियों को एक कमरे में बंद कर दिया और पिछले 8 दिनों में उन्हें मौखिक यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया। पीड़ित छात्राएं 9 और 10 साल की हैं। एक पीड़िता के पिता ने अमरेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
अन्य छात्रों के बयान दर्ज
पुलिस ने सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को शामिल किया और अन्य छात्राओं के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए। एक अलग घटना में, अमरेली में एक अन्य शिक्षक को हाल ही में एक छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पहले भी आए ऐसे मामले
ऐसा ही मामला तमिलनाडु में सामने आया था, जिसमें छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के लिए अंग्रेजी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था। जिला चाइल्डलाइन को उनके टोल-फ्री नंबर 1098 के जरिए रिपोर्ट मिलीं, जहां छात्राओं ने शिक्षक की पहचान कर यौन उत्पीड़न और हमले का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम ने स्कूल परिसर में जांच की।
ये भी पढ़ें- Gujarat सरकार अब अनाज को स्टोर करने के लिए 1 लाख रुपये तक की देगी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
3 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines