Gujarat Election: गुजरात में पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच दूसरे चरण के लिए भी प्रचार शुरू हो गया है। अमित शाह ने गुरुवार को एक रोड शो में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ अपशब्द बोला, जनता ने बैलेट बॉक्स से जवाब दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में रोड शो के दौरान गुजरात, एंटी-रेडिकल सेल और पीएम मोदी पर कांग्रेस की टिप्पणी से जुड़े मुद्दों पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। शाह ने कहा कि जब भी कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, गुजरात के लोगों ने बैलेट बॉक्स के माध्यम से जवाब दिया है। इस बार भी राज्य की जनता कांग्रेस को जवाब देगी।
और पढ़िए – Gujarat Assembly Election: गुजरात के ‘मिनी अफ्रीका’ गांव के लिए बनाया गया स्पेशल बूथ, ऐसे मनाया जश्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ANI से बात करते हुए अहमदाबाद में कहा कि एंटी रेडिकल सेल एक सक्रिय कदम है। अगर हम कट्टरता को नियंत्रित करते हैं, तो आतंकवाद और दंगे नियंत्रित होंगे।
पीएम मोदी ने भी रावण वाले बयान पर किया पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ‘रावण’ टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पलटवार किया। पीएम मोदी ने गुजरात के कलोल में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, “कांग्रेस में इस बात की होड़ है कि कौन मोदी का अधिक अपमान करेगा, बड़े और तीखे अपमान का उपयोग करेगा।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि मोदी कुत्ते की मौत मरेंगे, दूसरे ने कहा कि मोदी हिटलर की मौत मरेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, वह कांग्रेस को परेशान करती है। एक कांग्रेस नेता यहां आए और कहा कि हम इस चुनाव में मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे। कांग्रेस को लगा कि अभी और कहने की जरूरत है, इसलिए उन्होंने खड़गे को यहां भेजा। कांग्रेस को नहीं पता कि गुजरात राम भक्तों का राज्य है।
अहमदाबाद में खड़गे ने दिया था ये बयान
बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सप्ताह की शुरुआत में अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। “मोदी जी प्रधान मंत्री हैं। अपने काम को भूलकर, वे निगम चुनाव, विधायक चुनाव, एमपी चुनाव, हर जगह प्रचार करते रहते हैं … हर समय वे अपने बारे में बात कर रहे हैं। ‘आपको किसी और को देखने की ज़रूरत नहीं है, बस देखो मोदी और वोट’। हम कितनी बार आपका चेहरा देखते हैं? आपके कितने रूप हैं? क्या आपके रावण जैसे 100 सिर हैं?”
मधुसुदन मिस्री ने भी पीएम मोदी को लेकर की थी ये बात
खड़गे से पहले कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने नरेंद्र मोदी के नाम पर एक स्टेडियम का नाम बदलने की बात करते हुए कहा था, “हम मोदीजी को उनकी औकात (स्थिति) दिखाना चाहते हैं”।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
10 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
14 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines