हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, पर.... बोले अमित शाह, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Amit Shah Video: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, क्योंकि… देश आजाद हो चुका है। अमित शाह के भाषण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान शाह ने हर घर तिरंगा का भी आह्वान किया।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए जीवन जीने का संस्कार है। आज आजादी के 75 साल बीत चुके हैं।
हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, क्योंकि देश आजाद हो चुका हैं। मगर देश के लिए जीने से हमें कोई रोक नहीं सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव में नरेंद्र मोदी जी ने समग्र देश में देशभक्ति का एक ज्वार खड़ा करने का काम किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: