भूपेंद्र सिंह ठाकुर, गांधीनगर
Gujarat Lok Sabha Contenders BJP : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच गुजरात की लोकसभा सीटों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है कि भाजपा की ओर से किस सीट पर यहां कौन दावेदारी पेश कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार गांधीनगर सीट से अमित शाह का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां से भाजपा का कोई और नेता टिकट के लिए दावेदारी पेश करने वाला नहीं है।
अहमदाबाद पूर्व सीट पर 20 दावेदार
इसके अलावा अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट के लिए 20 दावेदार हैं। इस सीट से पूर्व गृह मंत्री प्रदीप जडेजा और गोरधन झड़पिया ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। वहीं, अहमदाबाद पश्चिम सीट से सांसद डॉ. किरीट सोलंकी समेत कई पूर्व विधायक टिकट मांग रहे हैं। राजकोट से पुरुषोत्तम रूपला समेत पांच नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, भावनगर सीट से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया समेत छह नेता टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सूरत लोकसभा सीट से दर्शनाबेन जरदोश समेत पांच नेताओं ने टिकट की मांग की है। दर्शनाबेन वर्तमान में सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। मेहसाणा लोकसभा सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत पांच नेताओं ने टिकट मांगा है। दाहोद से जसवंत सिंह भाभोर समेत तीन नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं, बनासकांठा से वर्तमान सांसद पर्वचत पटेल समेत दो अन्य नेता दावेदार हैं। हालांकि, यह समय ही बताएगा कि भाजपा किस सीट पर कौन से नेता पर भरोसा जताएगी।
ये भी पढ़ें: शिंदे गुट ने 18 लोकसभा सीटों पर ठोंका दावा, क्या बीजेपी के साथ बनेगी बात?
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi इस बार दो जगहों से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव 2024
ये भी पढ़ें: देश के सबसे उम्रदराज सांसद का निधन, कौन थे Shafiqur Rahman Barq?
संबंधित खबरें
डिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 hr agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 hr ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines