गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव! जानिए गुजरात में कहां कौन टिकट का दावेदार

Gujarat Lok Sabha Contenders BJP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से भगवा दल के किसी भी और नेता ने दावेदारी पेश नहीं की है। सभी ने अमित शाह के नाम पर सहमति जताई है। इस रिपोर्ट में जानिए गुजरात की बाकी लोकसभा सीटों पर भाजपा के कौन-कौन से नेता टिकट की मांग कर रहे हैं।

Amit Shah Addressing An Event

Union Home Minister Amit Shah (ANI)

विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ठाकुर, गांधीनगर

Gujarat Lok Sabha Contenders BJP : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच गुजरात की लोकसभा सीटों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है कि भाजपा की ओर से किस सीट पर यहां कौन दावेदारी पेश कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार गांधीनगर सीट से अमित शाह का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां से भाजपा का कोई और नेता टिकट के लिए दावेदारी पेश करने वाला नहीं है।

विज्ञापन

अहमदाबाद पूर्व सीट पर 20 दावेदार

इसके अलावा अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट के लिए 20 दावेदार हैं। इस सीट से पूर्व गृह मंत्री प्रदीप जडेजा और गोरधन झड़पिया ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। वहीं, अहमदाबाद पश्चिम सीट से सांसद डॉ. किरीट सोलंकी समेत कई पूर्व विधायक टिकट मांग रहे हैं। राजकोट से पुरुषोत्तम रूपला समेत पांच नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, भावनगर सीट से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया समेत छह नेता टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सूरत लोकसभा सीट से दर्शनाबेन जरदोश समेत पांच नेताओं ने टिकट की मांग की है। दर्शनाबेन वर्तमान में सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। मेहसाणा लोकसभा सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत पांच नेताओं ने टिकट मांगा है। दाहोद से जसवंत सिंह भाभोर समेत तीन नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं, बनासकांठा से वर्तमान सांसद पर्वचत पटेल समेत दो अन्य नेता दावेदार हैं। हालांकि, यह समय ही बताएगा कि भाजपा किस सीट पर कौन से नेता पर भरोसा जताएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ