Air India Plane Crash: क्रैश हुई फ्लाइट का नया वीडियो आया सामने, चूर-चूर हुआ पिछला हिस्सा

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। उस समय विमान में 242 पेसेंजर्स सवार थे, जिनमें से 241 पेसेंजर्स की मौत हो गई, केवल एक शख्स की जान बची है।

Air India Plane Crash

फोटो क्रेडिट- ANI

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सवार 142 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद का फ्लाइट का ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल पर विमान का टूटा हुआ पिछला हिस्सा देखा जा सकता है। बता दें कि यह फ्लाइट लंदन जा रही थी, जो टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई।

विज्ञापन

नया वीडियो आया सामने

हादसे के बाद विमान के कई वीडियो सामने आए, जिसमें क्षतिग्रस्त हुए विमान का मलबा देखा जा सकता है। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो विमान के पिछले हिस्से का है, जो एक एक बिल्डिंग पर गिरा है। इसके आस-पास की पूरी जगह तबाह हो गई है। विमान के इमारत पर गिरने की वजह से इमारत मलबे में तब्दील हो गई है। साथ ही, इमारत के पास लगे पेड़ भी टूटे पड़े हैं। विमान का पहला वीडियो डॉक्टर्स हॉस्टल का सामने आया था, जिसमें उसका अगला हिस्सा हॉस्टल पर अटका दिख रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

लंदन जा रही थी फ्लाइट

12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हुई। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड में इसमें कुछ खराबी आ गई, जिसकी वजह से यह विमान एयरपोर्ट से निकलते ही क्रैश हो गया। इस दौरान विमान में क्रू मेंबर्स को मिलाकर 241 लोग सवार थे। विमान डॉक्टर्स हॉस्टल पर जा गिरा, जिसके बाद तुरंत ही इसमें आग लग गई। इस हादसे में हॉस्टल में मौजूद कई डॉक्टर्स भी घायल हुए।


बीजेपी नेता विजय रुपाणी के बेटे ऋषभ रुपाणी आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे हैं। बता दें कि एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे में बीजेपी नेता विजय रूपाणी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

इस विमान हादसे में कई परिवार एक झटके में उजड़ गए। हादसे के बाद कई कहानियां निकलकर सामने आईं, जिनमें कई अपनों से मिलने के लिए जा रहे थे, तो कई अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर लंदन शिफ्ट होने जा रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ