अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद शहर के सिविल अस्पताल की तरफ से अब मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। अस्पताल में कुल 270 शव लाए गए थे, जिनमें 241 शव विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स के थे, जबकि अन्य शव उस अस्पताल से जुड़े लोगों के थे, जहां प्लेन क्रैश होकर गिरा था। अब एक ही बॉक्स में दो सिर मिलने से फिर से डीएनए जांच की बात कही जा रही है। इसके अलावा परिजनों की मांग है कि उन्हें पूरा शव सौंपा जाए, न कि सिर्फ कोई हिस्सा।
‘पूरा शव चाहिए, अधूरा नहीं’
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया कि विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन अस्पताल और अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि उनके परिवारजनों के केवल अंग नहीं, बल्कि पूरे अवशेष उन्हें सौंपे जाएं। रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति अधिकारियों के सामने गुहार लगा रहा था कि उसके परिवार के सभी सदस्यों के शव उसे सौंपे जाएं ताकि वह अंतिम संस्कार कर सके। हालांकि अधिकारियों ने उसे बताया कि यह असंभव है।
एक बॉक्स में दो शव
शव सौंपने की प्रक्रिया के दौरान एक अजीब घटना हुई। जब एक परिजन को शव सौंपा गया, तो उसमें दो सिर मौजूद थे। इससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों को जब इसकी जानकारी दी गई, तो उन्होंने कहा कि अब फिर से डीएनए जांच करनी होगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-सा सिर उस व्यक्ति के परिजन का है। अधिकारियों ने बताया कि एक ही बॉक्स में दो शरीर के अंग नहीं होने चाहिए थे, इसलिए फिर से जांच करनी होगी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब तक डीएनए के जरिए 32 शवों की पहचान की गई है और 12 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। आठ शव ऐसे थे जिन्हें डीएनए जांच की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए उन्हें सीधे परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, अस्पताल प्रशासन की तरफ से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद परिजन परेशान हैं और जल्द से जल्द शव सौंपने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?
12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया था। विमान लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन उड़ान भरने के अगले ही पल वह क्रैश हो गया। अभी तक विमान के क्रैश होने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। इस दुर्घटना ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
13 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines