Ahmedabad Viral Video: अहमदाबाद में छेड़छाड़ से तंग दो नाबालिग बहनों ने बीच सड़क पर मनचले की जमकर पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल क्लिप में आरोपी को जमीन पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़की उसकी पिटाई कर रही है, जबकि दूसरी लड़की को घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बहस करदे देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आरोपी युवक ने लड़की का रास्ता रोका और उसका हाथ पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की की 19 वर्षीय बड़ी बहन घटना के दौरान पास ही खड़ी थी। आरोपी की हरकत के बाद नाबालिग और उसकी बड़ी बहन ने आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में लड़कियों की मदद के लिए उनके साथी छात्र आए और उन्होंने भी आरोपी को पीटा।
लड़कियों की मां ने दी ये जानकारी
लड़कियों की मां ने बताया कि जब मेरी छोटी बेटी गुरुवार सुबह 6:45 बजे अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी, तो आरोपी विजय सरकटे ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गिफ्ट देने की कोशिश की। जब मेरी बेटी ने गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने गिफ्ट को उसके बैग में रख दिया और उसके साथ छेड़खानी की। लड़की की मां ने बताया कि घटना के बाद मेरी बेटी घर लौट आई और मुझे जानकारी दी।
कागदापीठ पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
सीआईडी (अपराध) के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2013 से 20 अप्रैल 2023 के बीच अहमदाबाद शहर में कुल 1,695 लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई है।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
33 mins agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines