लो जी! आ गया AC वाला हेलमेट, गर्मी में दे रहा ठंडक का एहसास, इस शहर के पुलिसवालों को मिली राहत
Edited By Pushpendra Sharma

AC Helmet Ahmedabad Traffic Police
Edited By Pushpendra Sharma

AC Helmet Ahmedabad Traffic Police
AC Helmet: ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद; चिलचिलाती गर्मी में यदि कहीं आपको जरा सी भी ठंडी हवा मिल जाए तो मन को सुकून महसूस होता है। यही सुकून अब आपको बाइक पर बैठे हुए भी मिल सकता है क्योंकि मार्केट में अब AC वाला हेलमेट दिखने लगा है। चिलचिलाती गर्मी में 46 से 48 डिग्री के बीच ट्रैफिक मैनेज कर रही गुजरात ट्रैफिक पुलिस कूल-कूल नजर आ रही है।
जी हां, इन दिनों अहमदाबाद के कई पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस हाई टेक AC हेलमेट पहने दिख रही है। शहर के कुछ पॉइंट्स पर एक-एक पुलिसकर्मी को एसी वाले हेलमेट दिए गए हैं। जो उन्हें गर्मी से राहत देंगे। फिलहाल अहमदाबाद पुलिस ने एसी हेलमेट की पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टेस्टिंग शुरू की है।
AC वाला हेलमेट: ट्रैफिक पुलिस को मिल रही गर्मी से राहत#gujrat #TrafficPolice @GujaratPolice pic.twitter.com/ZbzgKeWhq9
— News24 English (@News24eng) August 19, 2023
AC हेलमेट दोहरी सुरक्षा करेगा। यह पुलिसकर्मियों को प्रदूषण के साथ गर्मी से बचाएगा। इसकी बैटरी का बैकअप भी अच्छा है। आगे की तरफ एक ग्लास है। जो धूप, धूल और क्लियर विजन रखने में मदद करेगा। इस हेलमेट की खूबी यह भी कि इसमें बैटरी ऊपर फिट नहीं है, बल्कि हेलमेट एक वायर के जरिए बैटरी से कनेक्ट रहेगा।
AC वाला हेलमेट: ट्रैफिक पुलिस को मिल रही गर्मी से राहत#gujrat #TrafficPolice @GujaratPolice pic.twitter.com/Mw18I9sMxl
— News24 English (@News24eng) August 19, 2023
यह बैटरी पुलिसकर्मी के कमर के पास रहेगी। इससे पुलिसकर्मियों कोई अपना काम करने में दिक्कत नहीं होगी और उनके सिर पर बोझ भी महसूस नहीं होगा। इसमें एक छोटा फैन लगा है, जो शरीर पर हवा फेंकेगा। इससे पुलिसकर्मी को पसीने से निजात मिलेगी और गर्मी नहीं लगेगी। एसी हेलमेट की बैटरी फुल चार्ज होने पर पुलिसकर्मी को 8 से 10 घंटे कूल रखेगी। इसे बीच में जरूरत के हिसाब से ऑन/ऑफ भी किया जा सकता है। हेलमेट से निकलने वाली हवा 24 से 25 डिग्री के आसपास की कूलिंग वाली होगी।
ट्रैफिक डीसीपी सफीन हसन के मुताबिक, गर्मियों में अहमदाबाद में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों की कोशिश है कि अगर इन एसी हेलमेट का टेस्ट सफल रहता है तो फिर फ्रंट लाइन पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को ये हेलमेट दिए जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: