हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अहमदाबाद में स्टूडेंट ने की 10वीं के छात्र की हत्या, स्कूल में जमकर तोड़फोड़

अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या के बाद बवाल मच गया है। आरोपी 9वीं का छात्र है, जिसने कथित रूप से छुट्टी के समय चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से नाराज़ अभिभावकों, ABVP और हिंदू संगठनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता गया।

विज्ञापन
अहमदाबाद में जबरदस्त हंगामा

गुजरात के अहमदाबाद में दसवीं के छात्र की हत्या के बाद जबरदस्त हंगामा हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और स्कूल में तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि चाकू मारकर छात्र की हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज़ अभिभावकों, हिंदू संगठनों और ABVP से जुड़े लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की है।

स्कूल के ही 9वीं कक्षा के एक छात्र पर हमला करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अब बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर एकत्रित हैं और हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने भीड़ को संभालने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ की।

घटना खोखरा स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच पहले हाथापाई हुई थी। 19 अगस्त को जब स्कूल से छुट्टी हुई तो दोनों फिर से भिड़ गए और इसी झगड़े के दौरान 15 वर्षीय छात्र ने चाकू से दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। घायल छात्र किसी तरह स्कूल परिसर में वापस आ गया। गार्ड ने उसे देखा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि जिसने चाकू से हमला किया, उसका अनुशासनहीनता का रिकॉर्ड रहा है और स्कूल ने पहले भी उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को न दिए जाने पर स्कूल को एक नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें : सूरत में 25 करोड़ के हीरे चोरी, चोरों ने 3 छुट्टियों के बीच फिल्मी स्टाइल में की वारदात

क्राइम ब्रांच के DCP ने बताया कि कल दो छात्रों में झगड़ा हुआ। उनमें से एक ने दूसरे को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई…लोगों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। पुलिस समय पर यहां पहुंच गई। अभी स्थिति स्थिर है। बच्चे की अंतिम यात्रा आज शाम को निकलेगी। पुलिस वहां भी मौजूद रहेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें