Ahmedabad School Tragedy: अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची की कार्डियक अरेस्ट के कारण स्कूल में ही मौत हो गई। घटना के समय बच्ची अपने बैग और टिफिन के साथ स्कूल के कॉरिडोर में खड़ी थी, तभी उसे अचानक दिक्कत महसूस हुई। वह पास में ही रखी एक कुर्सी पर बैठ गई, लेकिन, कुछ सेकेंड में ही बच्ची वहीं गिर गई। हालांकि पास ही मौजूद एक महिला स्टाफ ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। आइए इसके बारे में जानते है।
कार्डियक अरेस्ट से मौत
यह घटना अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित जबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन की है। इस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस छात्रा का नाम गार्गी रानपारा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 9 साल थी। गार्गी सुबह 7:30 बजे ऑटो-रिक्शा से स्कूल पहुंची थी।
स्कूल पहुंचने के बाद स्कूल के कॉरिडोर में ही गार्गी की हालत खराब हो गई और वो कॉरिडोर में ही गिर गई। हालांकि स्कूल के एक महिला स्टाफ ने बच्ची को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । प्राइमरी रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
स्कूल ने जताया दुख
स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने बताया कि एडमिशन के समय स्कूल ने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लिए थे ,जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि बच्ची कोई बीमारी नहीं थी। स्कूल ने बताया कि वह सभी छात्रों का मेडिकल हिस्ट्री रखते हैं। स्कूल प्रशासन ने पूरी घटना को बेहद दुखद बताया है। बता दें कि बच्ची के माता-पिता फिलहाल मुंबई में हैं इसलिए उन्हें सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – वडोदरा पुलिस ने तमिलनाडु की शातिर ‘गुलेल गैंग’ को दबोचा, अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में पहुंची थी चोरों की टोली
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
15 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
15 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines