Ahmedabad Family Suicide: गुजरात के अहमदाबाद में एक परिवार के सदस्यों ने सुसाइड कर ली है। पांचों के शव घर में ही मिले और पांचों ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड किया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सुसाइड करने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। वहीं मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने सुसाइड का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:लखनऊ में घर से मिले 3 शव, मृतकों में कपड़ा व्यापारी, पत्नी और नाबालिग बेटी शामिल
मृतकों में 2 बेटियां और बेटा शामिल
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से सबूत जुटा लिए हैं। मृतकों की पहचान 34 साल के विपुल कांजीभाई वाघेला (देवी पूजक), 26 साल की सोनल विपुलभाई वाघेला, 11 साल की करीना उर्फ सिमरन विपुलभाई वाघेला, 8 साल के मयूर विपुलभाई वाघेला और 5 साल की प्रिंस विपुलभाई वाघेला के रूप में हुई। परिवार मूल रूप से धोलका के बरकोठा इलाके के देवी पूजक वास का रहने वाला था और वर्तमान में बागोदरा बस स्टेशन के पास किराए के मकान में रह रहा था।
यह भी पढ़ें:8 साल में 800000 पुरुषों ने लगाया मौत को गले, क्या वाकई पार्टनर से प्रताड़ित हैं पुरुष? क्या कहते हैं आंकड़े
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
मृतक विपुलभाई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। विपुल वाघेला के साले ने बताया कि विपुल ने आर्थिक तंगी के चलते परिवार के साथ सुसाइड करने का कदम उठाया होगा। विपुल ने लोन लिया हुआ था, जिसकी किश्त भरने को लेकर वह दबाव में रहता था। आज सुबह जब परिवार नजर नहीं आया तो पड़ोसियों ने उनको जानकारी दी। उन्होंने मौके पर आकर पड़ोसियों के साथ मिलकर जबरन घर के गेट खोले तो अंदर पांचों के शव मिले। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें:डिप्टी कलेक्टर बहन और मां के साथ मृत मिले IRS अफसर, केरल पुलिस को सुसाइड का शक
आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
विपुल के साले ने बताया कि सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ही 108 एंबुलेंस को बुलाकर पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बागोदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अहमदाबाद ग्रामीण के SP, धंधुका डिवीजन के ASP एलसीबी पीआई, एसओजी पीआई और FSL के अधिकारियों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
9 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines