अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदते दिखे छात्र, सामने आया Video
Author: News24 हिंदी
Jun 17, 2025 02:23 PM IST
Ahmedabad plane crash Video: गुजरात के अहमदाबाद में 13 जून को एयर इंडिया का प्लेन तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था। हादसे में 275 लोगों की मौत हुई थी। इसमें विमान में सवार 241 में से 240 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विमान जिस हॉस्टल से जाकर टकराया था, वहां पर भी कई छात्रों की जान चली गई थी। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें हादसे के बाद छात्र हॉस्टल की बालकनी से कूदते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद हॉस्टल की बिल्डिंग से छात्र बेडशीट और रस्सी के जरिए दूसरी और तीसरी मंजिल से लटके हुए हैं। वहीं कई छात्र कपड़ा बांधकर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर देख बिलख उठे बाप, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गई थी जान
अब तक 135 शवों के डीएनए हुआ मिलान
बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का सोमवार रात को 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल और सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं हॉस्पिटल की मानें तो अब तक 135 शवों के डीएनए मिल चुके हैं। 101 शव अब तक उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
मामले की जांच के लिए एनआईए और डीजीसीए समेत देश-विदेश की 8 एजेंसियां जुटी हुई है। इससे पहले सोमवार को प्लेन के कॉकपिट का वॉयस रिकॉर्डर बरामद हुआ था। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद हुआ था।
ये भी पढ़ेंः अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में बचाई गई 31 लोगों की जान, फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने झोंक दी थी पूरी ताकत