Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया। टेकऑफ के कुछ सेकंड में ही प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक यात्री जिंदा बच गया। इसे लेकर अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि विमान की सीट नंबर 11A पर एक पैसेंजर जिंदा मिला, जिसका नाम रमेश विश्वास कुमार है।
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने न्यूज एजेंसी ANI से फोन पर बात करते हुए कहा कि पुलिस को सीट 11A पर बैठा पैसेंजर जिंदा मिला। अस्पताल में जिंदा बचे पैसेंजर का इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
यह भी पढ़ें : विमान हादसे में 204 यात्रियों की मौत, 41 घायल, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा
टेकऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस फ्लाइट में 2 पायलट और 11 क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। इस प्लेन क्रैश में पैसेंजर रमेश विश्वास कुमार जिंदा बच गया, जो सीट नंबर 11A पर बैठा हुआ था।
Passenger Ramesh Vishwas Kumar
आसमान से जमीन पर गिरते ही एअर इंडिया के विमान में भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। ऐसे दुर्घटनाग्रस्त प्लेन से एक व्यक्ति रमेश विश्वास कुमार जिंदा बाहर निकला और सड़क पर पैदल चलता दिखाई दे रहा है। वह खुद जाकर एम्बुलेंस में बैठा और अस्पताल पहुंचा। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। साथ ही अस्पताल में आई तस्वीर में रमेश विश्वास अस्पताल में एडमिड दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, सांसद का दावा
Seat 1A
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines