अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कितने DNA हुए मैच? सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Civil Hospital Doctor On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें एक को छोड़कर सभी यात्रियों की जान चली गई। इस हादसे में कितने डीएनए मैच हुए? सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी दी।

Ahmedabad plane crash

हादसे के बाद हॉस्टल की छत पर विमान का पिछला हिस्सा (Pic Credit- ANI)

Civil Hospital Doctor On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ था। एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई थी, जिसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 241 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल है। ऐसे में सभी शवों और उनके परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। इसे लेकर सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले को लेकर सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 47 डीएनए मैच हो चुका है। उन 47 में से 44 के परिवारों से संपर्क किया जा चुका है। अब तक 24 मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवारों की सहायता के लिए 230 टीमों का गठन : आलोक पांडे

एअर इंडिया विमान दुर्घटना में राज्य आपातकालीन आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि वित्त, विरासत और बीमा से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए 22 ट्रेजरी अधिकारी रैंक के अधिकारियों की कमान में 22 टीमें बनाई गई हैं। इन प्रक्रियाओं को परेशानी मुक्त तरीके से पूरा करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शव को ले जाने से लेकर अंतिम संस्कार तक परिवारों की सहायता के लिए 230 टीमों का गठन किया गया है।

हादसे के बाद प्लेन का मिला ब्लैक बॉक्स

आपको बता दें कि अहमदाबाद हादसे के बाद प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया, जिसकी जांच चल रही है। इसके बाद पता चलेगा कि प्लेन क्रैश क्यों हुआ? इस हादसे में सिर्फ एक पैसेंजर राहुल विश्वास कुमार जिंदा बचा, जिससे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ