हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया CEO का आया बयान, जानें क्या बोले?

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद एयर इंडिया के CEO और MD Campbell Wilson का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि FAA (Federal Aviation Administration) एयर इंडिया के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जब कोई अंतरराष्ट्रीय घटना होती है तो उस देश की सरकार उसकी जांच करती है।

विज्ञापन
एयर इंडिया सीईओ एंड एमडी कैम्पबेल विल्सन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद एयर इंडिया के CEO और MD Campbell Wilson का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि FAA (Federal Aviation Administration) एयर इंडिया के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जब कोई अंतरराष्ट्रीय घटना होती है तो उस देश की सरकार उसकी जांच करती है। इस दौरान अगर सरकार उनसे कोई सहायता मांगती है तो सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि FAA लगातार National Transportation Safety Board (NTSB) के जरिए एयर इंडिया के अधिकारियों से इस घटना पर बात कर रही है। सीईओ ने कहा कि FAA जांच में तकनीकी सहायता करने के लिए अपने एक टीम भी भेजने को तैयार है।

हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी

Campbell Wilson ने आगे कहा कि फ्लाइट- AI-171 में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। एयर इंडिया की एक विशेष टीम अहमदाबाद रवाना की गई है। यह टीम सरकार की जांच में सहयोग करेगी। साथ ही यात्रियों के परिजनों की भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के परिजनों के लिए आसानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया गया है। परिजनों के लिए यह नंबर 24 घंटे काम करेगा। इन नंबर पर यात्रियों की पूरी जानकारी आसानी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश के समय कितना हो जाता है तापमान, जानें क्यों लग जाती है आग?

विज्ञापन

हादसे पर जताया दुख

एयर इंडिया के CEO और MD सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि यह हादसा बहुत दुखद है। एयर इंडिया का पूरा स्टाफ इस समय बहुत दुखी है। उनहोंने आगे कहा कि वे सभी सवालों का जवाब फिलहाल नहीं दे सकते लेकिन भरोसा दिलाया कि पारदर्शिता और गंभीरता के साथ इस हादसे की जांच की जाएगी।

यह भी पढे़ं : Ahmedabad Plane Crash : सीट नंबर 11A पर जिंदा मिला पैसेंजर, जानें क्या है नाम?

विज्ञापन

टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान लंदन जा रही एअर इंडिया का विमान नंबर AI-171 क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ, इसी वजह से टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने से चालक विमान पर नियंत्रण खो बैठा और मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 200 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola