Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भयावह प्लेन क्रैश ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। लंदन जाने वाला यह बोइंग 787 दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक था, जो हादसे का शिकार हुआ तो उसमें सिर्फ 1 यात्री ही बच सका। बाकी यात्री और क्रू मेंबर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। हालांकि, हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर इसकी वजह क्या थी? क्यों अनुभवी पायलट और सुरक्षा के सभी आयामों को पास करने के बाद भी प्लेन क्रैश हुआ। इन सभी का जवाब सिर्फ एक ही चीज से पता लगाया जाता है ब्लैकबॉक्स। मगर एअर इंडिया के इस विमान का ब्लैक बॉक्स पूरी तरह ध्वस्त और राख हो चुका है। इसे डेटा रिकवरी के लिए अमेरिका भेजा जा सकता है।
क्यों भेजना पड़ा रहा अमेरिका?
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से ब्लैक बॉक्स को वॉशिंगटन में स्थित नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को भेजा जाएगा क्योंकि यहां उससे डेटा रिकवरी नहीं हो पा रही है। इस प्रयोगशाला से डेटा रिकवर करके भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को भेजा जाएगा। हालांकि, जानकारी यह भी है कि NIB ने पिछले साल दिल्ली में एक प्रयोगशाला स्थापित की थी, जो एडवांस है, मगर वहां से डेटा निकालने में अब भी पूरी तरह संभव नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें- कैसे बची थी विश्वासकुमार रमेश की जान? सामने आई नई वजह
जांच में एक और देश शामिल
एअर इंडिया के बोइंग विमान जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, उसमें 53 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। इसलिए, यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्रांच भी जांच टीम का हिस्सा होगा। बता दें कि यह विमान उड़ान भरने के कुछ सेकेंड में ही दुर्घटना का शिकार हो गया था।
ब्लैक बॉक्स में दो इकाइयां होती हैं- फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर। इस बॉक्स को चमकीले नारंगी रंग में रंगा जाता है, जो दुर्घटना के दौरान कम से कम प्रभावित होने से बचने के लिए डिजाइन किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash में 211 मृतकों के DNA सैंपल मैच, परिवारजनों को 189 शव सौंपे गए
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
11 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
13 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines