Ahmedabad News: देश के कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जगहों पर बारिश से अभी मौसम में नमी देखने को मिल रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने हिसाब से इंतजाम कर रहे हैं। घर में गर्मी से राहत के लिए उपाय होते हैं, लेकिन बाहर निकलने पर तपते सूरज के नीचे चलना पड़ता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। अहमदाबाद में ऐसे ही यात्रियों के लिए एक अनोखा तरीका निकाला गया है, जिससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। दरअसल, शहर में कूल बस स्टॉप्स बनाए जा रहे हैं, जिनके नीचे खड़े यात्रियों को AC जैसी फीलिंग आएगी।
क्या हैं कूल बस स्टॉप्स?
अहमदाबाद में गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूल बस स्टॉप्स बनाए जा रहे हैं। इसमें छांव के लिए बांस की बनी चटाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इसमें ऊपर की साइड में स्प्रिंकलर लगाए गाए हैं, जिससे ठंडे पानी की फुहारे निकलती हैं। इन दोनों से ही यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। DW की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों का कहना है कि इसके पहले तक यहां पर गर्मी से बहुत परेशानी होती थी, लेकिन इसके लगने से काफी राहत मिलती है। लोग सुकून के साथ अपनी बस का इंतजार करते हैं।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad: चंडोला तालाब पर फिर होगी बुलडोजर कार्रवाई, 8 हजार से ज्यादा अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
शहर भर में बनाए जाएंगे ऐसे बस स्टॉप्स
रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में इस तरह के कूल स्टॉप्स को बनाने की योजना बनाई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि पहले बसों का इंतजार करना मुश्किल होता था, दिमाग गर्म हो जाता था, लेकिन अब यहां खड़े रहना भी अच्छा लगता है। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के दौरान अहमदाबाद में इस छोटे से कदम से काफी उम्मीदें जगी हैं। इस तरह का जुगाड़ लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गैंगरेप केस में फंसा गुजरात BJP का नेता पार्टी से सस्पेंड, दोस्त समेत सूरत से हुआ अरेस्ट
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
11 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
15 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines