भूपेंद्र सिंह ठाकुर
गुजरात के अहमदाबाद में प्यार और हत्या का मामला हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पैसे को लेकर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी लाश को पुलिस चौकी के सामने वाले होटल में छोड़कर भाग गया। पुलिस को युवती की लाश होटल में रहस्यमय हालत में मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को पता चल गया कि युवती का कातिल उसका बॉयफ्रेंड है। पुलिस ने आरोपी को आनंद से गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
एयरपोर्ट पर नौकरी करती थी युवती
यह मामला अहमदाबाद के बापू नगर इलाके का है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नसरीन अंसारी (25) के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट के फूड कोर्ट में नौकरी करती थी। पुलिस को सोमवार को ऑन पुलिस चौकी के सामने वाले होटल से इस युवती की लाश मिली थी। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने आनंद के रूप में गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। प्रेमिका ने प्रेमी को 50,000 रुपये दिए थे, जिसे वह वापस मांग रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई और प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने इस महिला योजना पर दिल खोलकर बहाया पैसा, इतने करोड़ बढ़या बजट
क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक डी. ढोला ने बताया कि आरोपी होटल में प्रेमिका की हत्या करने के बाद फरार हो गया था और आत्महत्या करने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे घर से दबोच लिया।
पैसे वापस मांगने पर सुलाई मौत की नींद
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को बैंक लोन की डाटा एंट्री का काम दिया करता था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने डाटा एंट्री के नाम पर बैंक से 3 लाख ले लिए थे, जिसमें से 2 लाख रुपये नसरीन के थे और नसरीन के बार-बार मांगने पर भी चिंतन ये पैसे नहीं लौटा रहा था। बहुत कहने पर उसने 1.5 लाख रुपये दिए थे। उस दिन भी जब वे मिले तो नसरीन ने बकाया पैसे मांगे और इसी के चलते दोनों के बीच तकरार हो गई और आरोपी चिंतन ने नसरीन की हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines