गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, अब बहुत जल्द ही अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर चलने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ने वाली है। हाल ही में भारतीय रेलवे ने बताया कि वह इस रूट पर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का काम तेजी से आगे बढ़ा रही है। इससे अहमदाबाद-मुंबई के रूट पर चलने वाली ट्रेनों की स्पीड 60 किमी/घंटा हो जाएगी। वर्तमान में अहमदाबाद-मुंबई के रूट पर चलने वाली ट्रेनों की हाई स्पीड 130 किमी/घंटा है।
ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का प्लान
बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा देश में ट्रेन से सफर के समय को कम करने के एक खास पहल की शुरुआत की गई है। इसके लिए रेलवे दो सेक्शन में काम कर रही है। पहला दिल्ली-हावड़ा सेक्शन है, जिसकी लंबाई 1,450 किलोमीटर है, वहीं दूसरा दिल्ली-मुंबई सेक्शन है, जिसकी लंबाई 1,386 किलोमीटर है। इन दोनों सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
ट्रेन रूट पर बाड़ की दीवार
वहीं, पश्चिमी रेलवे को इस काम के लिए 3,950 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुंबई-अहमदाबाद के ट्रेन रूट को भी इस प्रोजेक्ट के खास हिस्से के रूप में विकसित किया जा रहा है। 595 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद ट्रेन रूट को 226 करोड़ की अनुमानित लागत से पूरा किया जा रहा है। इस रूट पर बाड़ लगाने की दीवार बनाई जा रही है। इस रूट पर बाड़ लगाने का उद्देश्य रेल ट्रैफिक को स्मूथ करना, पटरियों पर भटकने वाले गायों और भैंसों जैसे जानवरों की वजह से होने वाले हादसे को रोकना है। इसके अलावा, मुंबई-अहमदाबाद रूट के 126 पुलों को जियो सेल्स के इस्तेमाल से मजबूत किया गया है। 508 किलोमीटर लंबाई वाले मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण भी प्रगति पर है।
ब्रॉड गेज रेलवे लाइनों का काम पूरा
बता दें कि गुजरात में साल 2014 से 2024 के बीच 165 रोड ओवरब्रिज और 779 रोड अंडरब्रिज बनाए गए हैं। इसके अलावा 1,264 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग और 614 रेलवे फाटक बंद किए गए हैं। गुजरात में 4,640 किलोमीटर ब्रॉड गेज रेलवे लाइनों का 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Gujarat: जल्द ही बुलेट ट्रेन की मेजबानी करेगा ये स्टेशन, पूरा हो रहा निर्माण का काम, देखें वीडियो
रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली-मुंबई रूट पर भी ट्रेन की स्पीड और क्षमता बढ़ाने के लिए कई काम और सर्वे किए जा रहे हैं। इसी के तहत सेक्शनल स्पीड को 160 किमी/घंटा तक बढ़ाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है, जिसका काम अभी शुरुआती फेज में है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
22 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines