Gujarat Crime News: (ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद) गुजरात के अहमदाबाद में सरेआम सड़कों पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग सवाल उठा रहे हैं कि आवारा तत्वों को पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बदमाश बेखौफ होकर सड़कों पर तलवारबाजी कर रहे हैं। पहला मामला अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल के पास का है, जहां 10-12 लोग हाथों में तलवारें लेकर किसी पर हमला करने के लिए उसकी तलाश करते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस से आए नीरज बसोया पर दांव, करावल नगर से मौजूदा विधायक का टिकट कटा; BJP की दूसरी लिस्ट के क्या मायने?
जानकारी के मुताबिक कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के व्यवसाय को लेकर पुरानी दुश्मनी के चलते विजय भरवाड़ नाम के शख्स पर हमला करने के लिए आरोपी प्रिंस जांगिड़ दो गाड़ियों में लगभग 12 लोगों को लेकर पहुंचा था। सभी लोगों के हाथों में तलवारें थीं। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद वस्त्रापुर थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
शिकायतकर्ता विजय भरवाड़ ने प्राण समेत 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। एसीपी जयेश ब्रह्मभट्ट ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर लेगी। वहीं, दूसरा मामला भी अहमदाबाद का है। अहमदाबाद के रामोल में किसी कार्यक्रम में कुछ लोग हाथों में तलवारें लेकर नाचते दिख रहे हैं। एक शख्स के हाथ में बच्चा दिख रहा है, दूसरे हाथ में उसने तलवार पकड़ी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार इस तरह कानून का मजाक बनाने वाले लोगों के खिलाफ कब एक्शन लिया जाएगा?
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस HOT सीट पर दिग्गजों में मुकाबला, AAP लगाएगी हैट्रिक या खिलेगा कमल; समझिए पूरा समीकरण
अहमदाबाद में दिसंबर 2024 में भी ऐसा मामला सामने आया था। रखियाल इलाके में कुछ बदमाशों ने खुलेआम सड़कों पर तलवारें लेकर आतंक मचाया था। आने-जाने वाले लोगों से गालीगलौज किया था। बताया जा रहा है कि मौके पर एक पीसीआर वैन भी पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर पूरा तमाशा देखती रही। अहमदाबाद पुलिस को भी आरोपियों ने धमकाया था। पुलिस वैन के साथ भी तोड़फोड़ की बात सामने आई थी। एक पुलिसकर्मी को आरोपियों ने धक्का भी दिया था। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी फजल को अरेस्ट किया था।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines