हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat: 2 दिन में ट्रैफिक पुलिस ने किए 6600 से ज्यादा चालान, वसूला 48 लाख जुर्माना

Ahmedabad Traffic: अहमदाबाद शहर में दिनों-दिन बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटना के मामलों की संख्या में बढ़ती जा रही है। हादसों के कारण कई मामलों में लोगों की मौत भी हो रही है। इन्हीं मामलों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

Ahmedabad Traffic Rule Violation: अहमदाबाद शहर की सड़कों पर कई बाइक चालक बिना हेलमेट पहने नजर आते हैं। इस वजह से दुर्घटना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे लेकर गुजरात हाईकोर्ट ने भी बीते साल सख्ती दिखाई थी और हेलमेट नियमों का पालन करवाने के लिए अहमदाबाद पुलिस को फटकार लगाया था। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें बाइक चलाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सिविलियन कर्मचारियों और जनता के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब भी जारी है और बीते दो दिनों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

ट्रैफिक समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय लोग

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की ओर से फ्लाईओवर निर्माण और ध्वस्तीकरण के काम में तेजी आने की वजह से यात्रियों को बढ़ती यातायात समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में तीन दिनों के लिए चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस को पता चला कि स्थानीय लोग नियमों को तोड़ने की अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस दौरान वाहनों में या तो नंबर प्लेट नहीं थे या फिर फैंसी नंबर प्लेट लगाए हुए थे।

हेलमेट नियम सबसे बड़ी चिंता का विषय

हेलमेट अनिवार्य करने के बाद भी यह नियम सबसे अधिक उल्लंघन वाला यातायात नियम बना हुआ है। इस मामले में केवल दो दिनों में 2,848 चालान किए गए। साथ ही नंबर प्लेट लगाने के नियम के उल्लंघन में भी तेजी देखी गई। इसी अवधि के दौरान फैंसी या गायब नंबर प्लेटों के लिए 949 चालान किए गए। हालांकि, इस नियम के उल्लंघनों के लिए वसूला गया जुर्माना लगभग 42,300 रुपये था।

विज्ञापन

यहां देखें दो दिन के रिकॉर्ड चालान और जुर्माना वसूलने के आंकड़े

किस मामले में हुआ कितना चालान कितना लगा जुर्माना
बिना हेलमेट के मामले में 2848 चालान जुर्माना 17.50 लाख
गलत जगह पर पार्किंग के मामले में 2624 चालान जुर्माना 17.34 लाख
रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामले में 868 चालान  जुर्माना 4.59 लाख
ओवर स्पीडिंग मामले में 312 चालान जुर्माना 7.84 लाख

 

रेड सिग्नल को लेकर जागरूकता के दिखे सकारात्मक परिणाम 

हालांकि, ट्रैफिक सिग्नल के नियम पालन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में चलाए गए अभियान कारगर साबित हो रहे हैं। दो दिनों में केवल 255 वाहन चालक रेड लाइट जंप करते पकड़े गए। इस मामले में कुल 1.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

ओलंपिक की तैयारियों से यातायात प्रभावित

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) एनएन चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों में तेजी का कारण यहां चल रहे बुनियादी ढांचे का निर्माण है, क्योंकि अहमदाबाद शहर में ही 2036 ओलंपिक की मेजबानी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया, “निर्माण गतिविधियों के कारण कई ट्रैफिक जंक्शन या तो बंद हैं या मैन्युअल रूप से संचालित किए जा रहे हैं। हम अवैध पार्किंग पर भी नकेल कस रहे हैं। हमने 2,624 वाहनों को उठाया और 17.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola