हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अहमदाबाद में ज्वेलरी शोरूम की सेल्सगर्ल 1.11 करोड़ का सोना लेकर फरार, CCTV में हुई कैद

पुलिस शिकायत के मुताबिक, चोरी हुए आभूषणों में सोने की चेन, लकी, अंगूठियां, घड़ियाल, बुट्टी, मंगलसूत्र और पेंडल शामिल हैं.

विज्ञापन

अहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी पर करीब 1.11 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है. घटना 11 मई की शाम की बताई जा रही है. शोरूम संचालक की शिकायत पर निकोल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है. जांच के दौरान CCTV फुटेज में महिला कर्मचारी कथित तौर पर शोरूम के कबाट से आभूषण निकालकर अपने कपड़ों में छिपाती दिखाई दी है.

निकोल क्षेत्र के अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में स्थित ‘आभूषण’ नामक सोना-चांदी के शोरूम के संचालक दर्शन शाह ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके यहां कुल 19 कर्मचारी काम करते हैं. इनमें मैनेजर, सेल्समैन, मार्केटिंग स्टाफ, हेल्पर और सिक्योरिटी कर्मचारी शामिल हैं. करीब 11 महीने पहले हर्षिदा शेट्टी नाम की युवती मार्केटिंग और सेल्स स्टाफ के तौर पर शोरूम में नियुक्त हुई थी.

FIR के मुताबिक, 11 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे दर्शन शाह भोजन के लिए घर गए थे. उस दौरान शोरूम में मैनेजर और अन्य कर्मचारी मौजूद थे. शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे, तब एक ग्राहक को आभूषण दिखाने के दौरान स्टाफ सदस्य कंजीभाई को ट्रे में रखी एक सोने की लकी कम दिखाई दी. ग्राहक के जाने के बाद इस संबंध में शोरूम संचालक को जानकारी दी गई.

विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि कर्मचारी हर्षिदा शेट्टी शोरूम में मौजूद नहीं थी. अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वह इमरजेंसी काम का हवाला देकर करीब साढ़े चार बजे निकल गई थी और कहा था कि उसने मालिक से अनुमति ले ली है. हालांकि, शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी थी.

इसके बाद शोरूम के CCTV कैमरों की जांच की गई. शिकायत के मुताबिक, फुटेज में हर्षिदा शेट्टी शाम 4 बजे से 4.30 बजे के बीच अपनी सीट के पीछे बने कबाट से सोने के आभूषण निकालकर पैंट और कपड़ों के खिस्सों में रखती दिखाई दी. इसके बाद वह दूसरे माले पर स्थित स्टोर रूम में गई और अपनी बैग लेकर शोरूम से बाहर निकल गई.

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिला को फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद शोरूम में रखे आभूषणों की विस्तृत जांच की गई, जिसमें अलग-अलग ट्रे और कबाट से बड़ी मात्रा में सोने के दागिने गायब मिले.

पुलिस शिकायत के मुताबिक, चोरी हुए आभूषणों में सोने की चेन, लकी, अंगूठियां, घड़ियाल, बुट्टी, मंगलसूत्र और पेंडल शामिल हैं. कुल चोरी हुए आभूषणों का वजन 1211.991 ग्राम बताया गया है, जिसकी कीमत 1,11,88,437 रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन

आरोपी की पहचान हर्षिदाबेन राजेंद्रभाई शेट्टी निवासी वेदांत बंग्लोज, राधे-2 के सामने, निकोल, अहमदाबाद के रूप में की गई है. निकोल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola