गुजरात के अहमदाबाद में एक मामूली बात पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पैसे की कमी के चलते किराया न दे पाने पर ऑटो चालक ने युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह मामला अहमदाबाद के नवरंगपुरा के पास का है। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, बीती रात एक ऑटो चालक ने चलते हुए शख्स से ऑटो के लिए पूछा, तो शख्स ने कालूपुर स्टेशन जाने की बात की। फिर ऑटो चालक ने उसे नवरंगपुरा उतारा। उसके बाद ऑटो चालक ने पैसे मांगे, लेकिन सवारी के पास पैसे नहीं थे, इसके चलते वह किराया नहीं दे पाया। इस बात से चालक को इतना गुस्सा आया कि उसने आव देखा न ताव, अपने ऑटो से उस शख्स को टक्कर मारकर हत्या कर दी। फिर ऑटो से कुचलकर आरोपी फरार हो गया। इस हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम ने पहले तो एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। बता दें, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की आगे जांच करते हुए पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर रघुनाथ (22 वर्षीय) के तौर पर की है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के इस शहर में बनाया गया सबसे बड़ा गर्ल्स हॉस्टल, मिलेंगी 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं
संबंधित खबरें
गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
1 hr agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
22 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
5 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
9 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
9 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines