अहमदाबाद से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मामला यह है कि एक 22 साल की महिला की मौत तब हुई जब एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उस मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिस पर वह पीछे बैठी थी. इस हिट-एंड-रन के मामले की जांच पुलिस ने शुरू की तो एक गंभीर अपराध का पता चला. जिसमें महिला को ‘ऑनर’ (सम्मान) के नाम पर मारा गया था.
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सोफिया है, जो एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी. सोफिया के पिता और भाई ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसमें उसकी मौत को एक सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया गया. हत्या के पीछे की वजह एक वायरल वीडियो थी, जिसमें सोफिया एक आदमी के साथ थी.
हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की रात को सोफिया के पिता मोहम्मद फारूक और उसके भाई मोहम्मद हाबिल (38 वर्षीय) उसे घुमाने के लिए लेकर गए. रास्ते में हाबिल गाड़ी को घेलजीपुर गांव के पास एक सुनसान कच्चे रास्ते पर ले गया. वहां ले जाकर उसने अपनी बहन के सिर पर हथौड़े से तीन बार वार किया. इसके बाद फारूक और हाबिल सोफिया को वापस सड़क पर ले आए और फिर मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया ताकि इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके और ऐसा लगे कि तेज़ रफ़्तार टक्कर हुई है. इसके बाद हाबिल ने पुलिस के पास पहुंचकर बताया कि घेलजीपुरा चौराहे के पास एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. उसने आरोप लगाया कि इस हादसे में उसकी बहन के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे भी मामूली चोटें आईं.
फिर सोफिया को सोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई.
बदनामी से बचने के लिए ऑनर किलिंग
जांचपड़ताल में पता चला कि तीन महीने पहले सोफिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके कारण सोफिया के पिता और भाई बहुत नाराज थे. बदनामी के डर और परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसे मारने की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, सोफिया और अपने पिता के निकलने के पहले ही हाबिल ने अपनी पैंट में लोहे का हथोड़ा छुपा लिया था. जिसके बाद दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन दोनों पर हत्या का मुकदमा चल रहा है.
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines