अहमदाबाद के धोलका-बगोदरा हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. सगाई समारोह में जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वलथेरा गांव के पास हादसा तब हुआ, जब स्कॉर्पियो कार के ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार पलटकर सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर की वजह से दो से तीन बिजली के पोल भी गिर गए. किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई.
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बरेजा से भमासरा गांव सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे. जिस घर में सगाई की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया. खुशियां पलभर में गम में बदल गईं.
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. 108 एंबुलेंस की मदद से 5 घायलों को तुरंत धोलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
घटना की सूचना मिलते ही कोठ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
12 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines