---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

सगाई की खुशियां मातम में बदलीं… अहमदाबाद में हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत

कार में सवार सभी लोग बरेजा से भमासरा गांव सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे. जिस घर में सगाई की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया.

---विज्ञापन---

अहमदाबाद के धोलका-बगोदरा हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. सगाई समारोह में जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वलथेरा गांव के पास हादसा तब हुआ, जब स्कॉर्पियो कार के ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार पलटकर सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर की वजह से दो से तीन बिजली के पोल भी गिर गए. किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बरेजा से भमासरा गांव सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे. जिस घर में सगाई की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया. खुशियां पलभर में गम में बदल गईं.

---विज्ञापन---

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. 108 एंबुलेंस की मदद से 5 घायलों को तुरंत धोलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही कोठ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 07:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola