मुख्यमंत्री ने राज्य में अलग-अलग विकास कार्यों की प्रमुख परियोजनाओं का स्थल दौरा करने की योजना शुरू की है, ताकि ऐसी परियोजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन की निगरानी की जा सके और आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा सके। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में गुजरात में आकार ले रहे विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ धोलेरा एसआईआर और स्मार्ट सिटी के अलग-अलग विकास कार्यों के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए धोलेरा में एक समीक्षा बैठक भी की। इस रिव्यू मीटिंग में धोलेरा एसआईआर के सीईओ और धोलेरा इंडस्ट्रियल सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के एमडी मौजूद थे। कुलदीप आर्य ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ सचिवों के सामने डिटेल्ड प्रेजेंटेशन दी।
कितना काम हुआ पूरा?
मुख्यमंत्री के सामने पेश इस प्रेजेंटेशन में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बचे कामों की जानकारी लेने के साथ ही इन कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
क्या-क्या सुविधाएं हुई पूरी?
धोलेरा में सड़कें, भूमिगत सुविधाएं, प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सभी सुविधाएं पूरी हो चुकी हैं और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सामान्य वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर और एबीसीडी भवन जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का कार्य भी पूरा हो चुका है। सीईओ कुलदीप आर्य ने मुख्यमंत्री को 300 मेगावाट के सोलर पार्क के पूरे होने की भी जानकारी दी।
भारत को विश्व का सेमीकंडक्टर केंद्र बनाने का लक्ष्य
धोलेरा एसआईआर में चल रहे कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया गया कि भीमनाथ धोलेरा फ्रेट रेलवे लाइन, 192 बिस्तरों वाला अस्पताल, 12वीं कक्षा तक का स्कूल, फायर स्टेशन और निवेशकों के लिए आवासीय सुविधाओं का कार्य वर्तमान में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व का सेमीकंडक्टर केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। गुजरात भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में देश की सेमीकंडक्टर राजधानी बनने के लिए सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम से लैस है, जो इसके लिए माहौल तैयार कर रहे हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री के निर्देशन में धोलेरा स्मार्ट सिटी को ‘सेमीकॉन सिटी’ के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। राज्य सरकार ने धोलेरा स्मार्ट सिटी में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने की पहल की है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अपनी यूनिट्स स्थापित कर रही हैं।
12 परियोजनाओं की दी जानकारी
धोलेरा एसआईआर में निर्माणाधीन लगभग 12 परियोजनाओं के डेवलपर्स ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपनी परियोजनाओं की प्रगति और निर्माण योजनाओं सहित भविष्य का रोडमैप पेश किया। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर प्लांट धोलेरा सेमीकंडक्टर सिटी में स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने टाटा अधिकारियों के साथ बैठक में उस प्लांट की प्रोग्रेस और निर्माण स्थिति की समीक्षा कर प्लांट का दौरा भी किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा सेमीकॉन सिटी में निर्माणाधीन अस्पताल, स्कूल, फायर स्टेशन, आवासीय परिसर, टेंट सिटी और फूड कोर्ट का व्यक्तिगत रूप से दौरा किया। उन्होंने धोलेरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी दौरा किया और कार्गो भवन, टर्मिनल भवन और रनवे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, जिनका निर्माण 1350 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में अगले 3 महीने तक बंद रहेगी ये सड़क, देखें वैकल्पिक रूट्स
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines