International Drugs Racket Exposed: गुजरात के अहमदाबाद में साइबर क्राइम ने ऑनलाइन ड्रग्स स्मगलिंग के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। विदेशी ड्रग माफिया किताबों और खिलौनों के जरिए भारत में नशे की तस्करी कर रहे हैं। जांच के दौरान 2,31,000 रुपये की 2.31 ग्राम कोकीन और 46,08,015 रुपये की 5.970 किलोग्राम विभिन्न नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।
ऐसे हुआ रैकेट का खुलासा
अहमदाबाद में डार्क वेब के जरिए चल रहे इंटरनेशनल रैकेट का खुलासा अहमदाबाद साइबर क्राइम के द्वारा किया गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की थी। यह रैकेट इंटरनेशनल कोरियर कंपनी द्वारा कनाडा और अमेरिका में चलाया जा रहा था। ऑनलाइन ही ड्रग्स ऑर्डर और डिलीवर किए जाते थे।
ऐसे होती थी ड्रग्स की सप्लाई
जांच के मुताबिक, किताबों और खिलौनों के जरिए ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। किताब के पन्ने को ड्रग्स में भिगोकर रखा जाता था। डिलीवरी होने के बाद पन्नों को पीस कर ड्रग्स तैयार कर ली जाती थी। साइबर यूनिट और कस्टम विभाग ने बहुत बड़ी मात्रा में किताबें और खिलौने पकड़े हैं। फिलहाल पुलिस ड्रग पेडलर्स और खरीदने वालों को ट्रेस करने में जुटी है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines