अहमदाबाद: 10 साल से सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठा था नजीर वोरा, प्रशासन ने जुबैदा हाउस पर लिया ये एक्शन

अहमदाबाद के सरखेज इलाके में नजीर वोरा के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। अहमदाबाद में हाल ही में 2.5 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा अतिक्रमण हटाया गया और 4000 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े गए हैं

NDA in bihar (1)

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को अवैध निर्माण पर अहमदाबाद महानगर पालिका का बुलडोजर गरजा। सरखेज इलाके में सरकारी जमीन पर बना नजीर वोरा का अवैध मकान जमींदोज किया गया। हैरानी की बात है यह कि नजीर ने यह कब्जा पिछले 10 सालों से कर रखा था।

विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है। नजीर वोरा पहले से ही कई मामलों में आरोपी है। बताया जा रहा है कि सरखेज इलाके में तोड़े गए अवैध ढांचे की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये थी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस तरह की कार्रवाई गुजरात के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिली है, जहां बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

शहर में तोड़े गए 4 हजार से ज्यादा अवैध निर्माण

अहमदाबाद में हाल ही में 2.5 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा अतिक्रमण हटाया गया और 4000 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े गए हैं।

अवैध नागरिकों के अड्डों पर हुई कार्रवाई

बीते 29 और 30 अप्रैल को प्रशासन ने चंडोला तालाब पर अभियान के पहले चरण में लगभग 3 हजार अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया था, जिनमें ज्यादातर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के थे। दूसरे चरण में भी प्रशासन ढाई हजार से ज्यादा अवैध निर्माणों को निशाना बना रहा है। बता दें कि गुजरात पुलिस ने पिछले कुछ हफ्तों में हजारों अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से बड़ी संख्या में अहमदाबाद में रह रहे बांग्लादेशी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

1970-80 के दशक में कब्जों की शुरुआत

चंदोला तालाब का इलाका लंबे समय से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का गढ़ बना हुआ था, जहां मानव तस्करी और जाली दस्तावेजों का जाल फैला हुआ था। इस इलाके में अवैध कब्जे की शुरुआत 1970-80 के दशक में हुई, जब यहां बड़ी संख्या में प्रवासी बस्तियां बसाई गईं। 2002 में एक NGO ने इस क्षेत्र में सियासत नगर नाम से बस्ती बसाई थी। इसके बाद 2010 से 2024 के बीच चंदोला झील की जमीन पर अवैध कब्जों में तेजी आई। प्रशासन के अनुसार, इस इलाके में लोगों ने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए, जिनमें कई अवैध बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ