Ahmedabad Crime Man murdered gay partner: अहमदाबाद में एक शख्स ने अपने गे पार्टनर की सिर पर पत्थर से वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने अपने पार्टनर के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना 21 अक्टूबर की है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान 25 साल के कमलेश राउत के रूप में जबकि मृतक की पहचान 40 साल के जयेश परमार के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के चांदखेड़ा में रहने वाले कमलेश और जयेश के बीच एक साल से रिश्ता था। कमलेश राउत ये रिश्ता खत्म करना चाहता था। उसने इस बारे में बात की, तो जयेश ने रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कमलेश ने जयेश की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर की तड़के सुबह कमलेश ने जयेश की हत्या कर शव को चांदखेड़ा में व्रज अपार्टमेंट के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि जयेश परमार अपनी बहन ज्योत्सना शाह के पास रहता था। 20 अक्टूबर की रात, जयेश अपने 10 साल के भांजे को लेकर बाइक से गरबा में गया। काफी देर तक जब जयेश नहीं लौटा, तो उसकी बहन ने फोन किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
20 अक्टूबर की रात मुलाकात का था प्लान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योत्सना के बेटे ने देर रात फोन कर अपनी मां को फोन कर बताया कि मामा जयेश उसे वापस नहीं लेने आए, इसलिए वो अपने दोस्त के घर जा रहा है, रात को वहीं रूक जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि 20 अक्टूबर की रात जयेश परमार और कमलेश राउत ने व्रज अपार्टमेंट के पास मिलने की योजना बनाई थी। दोनों की जब मुलाकात हुई तो कमलेश ने जयेश से कहा कि वो अब इस समलैंगिक रिश्ते को खत्म करना चाहता है।
हत्या की वारदात से पहले कमलेश-जयेश में हुई थी मारपीट
कमलेश की बात सुनने के बाद जयेश ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। मैं इस रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहता। इसके बाद जयेश और कमलेश के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान कमलेश राउत ने घटनास्थल से एक पत्थर उठाया और जयेश के सिर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया। उसने जयेश की मौत सुनिश्चित करने के लिए उसका गला भी दबाया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर कमलेश घर चला आया। पुलिस ने बताया कि जयेश के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी कमलेश तक पहुंची।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines