हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अहमदाबाद में VHP की शोभायात्रा पर बवाल, लगाए लव जिहाद के पोस्टर, पुलिस ने लिया ये एक्शन

गुजरात के अहमदाबाद में लव जिहाद थीम पर शोभायात्रा निकालने को लेकर बवाल मच गया। पुलिस ने शोभायात्रा रोक दी, जिसे लेकर कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
अहमदाबाद में रामनवमी पर विवाद

पूरे देश में आज धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। कहीं श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जा रही है तो कहीं जुलूस। इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शोभायात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। लव जिहाद थीम पर शोभायात्रा नहीं निकालने देने पर वीएचपी के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया।

अहमदाबाद के बापूनगर जिले स्थित निकोल इलाके में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसकी थीम लव जिहाद थी। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए लव जिहाद थीम पर शोभायात्रा निकालने से रोक दिया, जिससे बवाल मच गया।

यह भी पढ़ें : गुजरात के 29 गांव में प्रशासन का अलर्ट; खोले गए माछू-2 बांध के गेट, जानें क्यों?

कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

लव जिहाद थीम को लेकर वीएचपी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात है। पुलिस के विरोध में बीच सड़क पर बैठक वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

जय श्रीराम के लगाए नारे

शोभायात्रा नहीं निकालने देने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और वे सड़क पर जय श्रीराम के नारे लगाए। इसकी वजह से सड़क गाड़ियों की लंबी कतारें लगने लगीं। पुलिस की ओर से माहौल को शांति करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : गुजरात के वडोदरा में नदी किनारे धधक रही शराब भट्टियां; निगम कमिश्नर ने पुलिस को भेजी फोटो

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें