Rajiv Shukla press conference: ‘नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर केंद्र सरकार गांधी परिवार पर झूठे आरोप का प्रचार कर रही है’, यह दावा अहमदाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. राजीव शुक्ला ने आगे आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ईडी की शिकायत का दुष्प्रचार किया, जबकि अदालत ने उसे खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि 11 साल बीत गए, लेकिन सरकार एफआईआर तक दर्ज नहीं करा पाई, जिससे साफ है कि मामला पूरी तरह फर्जी था. शुक्ला के मुताबिक, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से लगभग 50 घंटे पूछताछ हुई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश से यह साबित हो गया है कि कोई घोटाला नहीं हुआ और केंद्र सरकार का झूठ बेनकाब हो गया.
शुक्ला ने मनरेगा योजना पर भी सरकार को घेरा
संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा योजना में हुए बदलाव को लेकर भी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाकर केंद्र सरकार ने गांधीजी से दुश्मनी दिखाई है. योजना में ऐसे प्रावधान जोड़े गए हैं जिससे गरीबों को लाभ नहीं मिल रहा और राज्य सरकारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. शुक्ला ने मनरेगा में हुए बदलाव को ग्रामीण गरीबों के खिलाफ़ बताया और इस कानून को वापस लेने की मांग की. महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है — और सरकार सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदल रही है.
सिर्फ नाम बदलने और धर्म के नाम पर राजनीति
राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि जो न्यूक्लियर डील पर पहले विरोध करते थे, आज उसी को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ नाम बदलने और धर्म के नाम पर राजनीति करने में जुटी है. राजीव शुक्ला ने कहा कि अब हर जगह हिंदू-मुस्लिम के नाम पर मुद्दे उठाए जाते हैं, लेकिन वोट मिलने के बाद जनता के हित में कुछ नहीं किया जाता. शुक्ला ने कहा कि यह सरकार न तो गांधीजी का सम्मान करती है और न ही अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं की याद रखती है. उन्होंने कहा कि जो लोग नेहरू-गांधी परिवार को गालियां देते हैं, वही आज अटलजी का नाम तक नहीं लेते. राजीव शुक्ला ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी के अपमान पर सड़क आर उतर कर आदोलन करेगे .
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines