Ahmedabad ‘Coldplay Concert’: गुजरात के अहमदाबाद शहर में 25 और 26 जनवरी को कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का आयोजन होने वाला है। यह कॉन्सर्ट दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शहर में होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले ही अहमदाबाद पुलिस ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोल्डप्ले के इस कॉन्सर्ट में किसी तरह की सुरक्षा उल्लंघन न हो, इसके लिए NSG कमांडो भी अहमदाबाद पुलिस के साथ शामिल होंगे।
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का क्रेज
युवाओं के बीच कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का जबरदस्त क्रेज है और इस दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख लोग पहुंच सकते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए अहमदाबाद पुलिस ने भी अपना प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए कॉन्सर्ट में कुल 3825 पुलिस अधिकारी और जवानों तैनाती की जाएगी। एक कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में 10 लाख लोगों के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर स्टेडियम में एक अस्थायी अस्पताल और एक एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी।
यह भी पढ़ें: Gujarat: वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने आसमान में दिखाए करतब, 9 हॉक विमानों ने जीता ‘दिल’
बंद रहेंगी ये सड़कें
अहमदाबाद पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कॉन्सर्ट में एंट्री की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा स्टेडियम की तरफ जाने वाली कुछ सड़कों को भी बंद रखा जाएगा। इस दौरान लोग आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे। अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि जनपथ चार रोड से स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी। इसके अलावा तपोवन सर्कल से ओएनजीसी फोर रोड से विसात जनपथ होते हुए पावर हाउस फोर रोड से प्रबोध रावल सर्कल तक आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
कॉन्सर्ट का कार्यक्रम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लोगों को दोपहर 2 बजे से एंट्री मिल सकेगी। कॉन्सर्ट शाम 5.10 बजे शुरू होगा। लोग अपने साथ मोबाइल फोन, पावर बैंक और बैग ले जा सकते हैं। कॉन्सर्ट देखने आने वाले दर्शकों के लिए मुफ्त में पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines