Gujarat (Thakur Bhupendra Singh): अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर राजपथ क्लब के सामने ख्याति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। निजी अस्पताल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) का पैसा लेने के लिए एक साथ 19 लोगों के दिल की बीमारी का इलाज किया।
कुछ ऐसे मरीज थे, जिनको ऑपरेशन की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिर भी उनका इलाज किया गया। इस पूरी घटना में 2 की मौत भी हो गई। मृतकों के परिजन का आरोप है की लापरवाही के कारण स्टेंट लगाने के बाद दोनों मरीजों की मौत हुई है।
क्या है पूरा मामला
मामला कड़ी तहसील के बोरिसाना गांव का है जहां एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया,जिसका लाभ लेने आए कुछ मरीजों को ब्लॉकेज होने की बात कर डॉक्टर ने स्टेंट लगाने का सुझाव दिया। इसके लिए अहमदाबाद के ख्याति अस्पताल में करीबन 19 मरीजों को लाया गया था।
रिपोर्ट के बाद 7 मरीजों के ऑपरेशन कर स्टेंट डाले गए जिसमें से महेश भाई बारोट, नागजी भाई सेनमा नाम के दो मरीजों की स्टेंट लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों की मानें तो परिवार को बिना बताए सर्जरी कर दी गई। ये इलाज उसी का हुआ जिसके पास आयुष्मान कार्ड था। इसके अलाव अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड से पैसे भी काटे।
जांच के आदेश
मरीजों की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी, लेकिन इन सब के बीच इलाज करने वाले तमाम डॉक्टर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, ख्याति हॉस्पिटल में 19 लोगों की एंजियोग्राफी हुई। वहीं, 7 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई। जिसमें इलाज के बाद 2 लोगों की मौत हो गई है।
बहरहाल, इस मामले में हंगामा बढ़ता देख अब जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की इकाई ख्याति हॉस्पिटल पहुंची और साथ ही पूरी घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ख्याति अस्पताल में हुई कथित घटना बेहद गंभीर है। PMJAY के दुरुपयोग या किसी भी तरह के घोटाले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
नितिन पटेल ने उठाए सवाल
नितिन पटेल इस मामले पर कहा कि कल बस भेज कर करीबन 19 लोगों को अस्पताल में लाया गया था और उसके बाद तमाम लोग दिल के मरीज हैं। इस तरह से प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करने की मंजूरी भी ली गई थी और जो जानकारी मिली है, उसमें से ज्यादातर लोगों की एंजियोग्राफी और एनजीओ प्लास्टिक करनी थी। यह बात भी सामने आई है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से गांव के लोगों के साथ-साथ तहसील के हेल्थ ऑफिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी।
ये भी पढ़ें- गुजरात में अब ये लोग भी खेती के लिए ले सकते हैं जमीन, राज्य सरकार जल्द लेगी फैसला
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
12 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines