Ahmedabad Viral Video : पिछले कुछ दिनों से कम उम्र के बच्चों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब अचानक कम उम्र के बच्चों की मौत हो चुकी है। अब गुजरात का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अहमदाबाद में स्कूल गई बच्ची बेंच पर बैठते ही गिर पड़ी और फिर उसकी मौत हो गई। सवाल उठ रहा है कि आखिर कम उम्र के बच्चों में हार्ट अटैक खतरा क्यों बढ़ रहा है?
अहमदाबाद की चौंकानी वाली घटना
चौंकाने वाली घटना अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित जेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन की है। जानकारी के अनुसार, बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा की पहचान 8 वर्षीय गार्गी रानपारा के तौर पर हुई, जो सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑटो-रिक्शा से स्कूल पहुंची थी। स्कूल की सीढ़ियों को चढ़ने के बाद वह कॉरिडोर में रखे एक बेंच पर बैठ गई और फिर गिर पड़ी।
बेंच पर गिरी बच्ची और फिर…
सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची जहां बेंच पर बैठी हुई है, वहां स्कूल के कई स्टाफ भी खड़े हैं। स्कूल स्टाफ आपस में बातचीत कर रहा है और कई छात्र वहां से जा रहे हैं। स्टाफ की नजर बच्ची पर पड़ी ही नहीं और अन्य छात्रों ने बच्ची को नजरअंदाज कर दिया। जब बच्ची बेंच से नीचे गिर पड़ी तो एक स्टाफ की नजर उस पर पड़ी।
देखें वीडियो
बताया गया कि इसके बाद बच्ची को CPR दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। स्कूल की तरफ से बच्ची को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा है कि बच्ची के माता-पिता फिलहाल मुंबई में हैं इसलिए उन्हें सूचित कर दिया गया है। स्कूल में एडमिशन के समय हमने यह पुष्टि करने वाले दस्तावेज लिए थे कि बच्ची को कोई बीमारी नहीं है। स्कूल के अनुसार, सभी छात्रों की मेडिकल हिस्ट्री एकत्रित की जाती है। स्कूल प्रशासन ने पूरी घटना को बेहद दुखद बताया है।
यह भी पढ़ें : पत्नी से मिलने की चाह में दी जान, घर वाले परेशान; 6 माह पहले हुई थी कोर्ट मैरिज
बच्चों में क्यों बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा?
बच्चों में दिल्ली की बीमारी के लिए एक्सपर्ट्स इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान को मान रहे हैं। इसके साथ ही तनाव भी बच्चों के दिल को जोखिम में डाल रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट्स के अनुसार, आजकल बच्चे फिजिकली कोई काम नहीं कर रहे और फास्ट फूड का अधिक सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा पढ़ाई का तनाव बढ़ रहा है, टहलना और खेलना कम कर रहे हैं, जो हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह हो सकती हैं।
जानकारों का कहना है कि लाइफस्टाइल, जन्म लेने के बाद शरीर की जांच नहीं होना, जेनेटिक बीमारियों के बारे में असंवेदनशीलता बरतना, तनाव जैसे बहुत सी वजह हैं। बचपन में ही कई बच्चों के हार्ट में परेशानी होती है और चेक अप ना होने की वजह से ये परेशानी बढ़ती जाती हैं और कभी भी हार्ट अटैक आ जाता है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines