गुजरात के अहमदाबाद में 8 करोड़ से संवरेंगे 2 तालाब, दोनों में होगा एक छोटा सा द्वीप

गुजरात के अहमदाबाद में नगर निगम ने झीलों को गहरा करने और उन्हें बहाल करने की पहल के तहत हैबतपुर और मुमतपुरा तालाबों के पुनर्विकास करने की घोषणा की है।

Hebatpur and Mumatpura ponds Redevelopment

Hebatpur and Mumatpura ponds Redevelopment

विज्ञापन

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने झीलों को गहरा करने और उन्हें बहाल करने की शहरव्यापी पहल के तहत हैबतपुर और मुमतपुरा तालाबों के पुनर्विकास की घोषणा की है। इसके लिए 8.17 करोड़ के बजट के साथ, इस परियोजना का मकसद वर्षा जल संचयन को बढ़ाना, ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करना और निवासियों के लिए मनोरंजन स्थल बनाना है।

क्या होंगी सुविधाएं?

एएमसी जल समिति के अध्यक्ष दिलीप बागरिया ने कहा कि यह पहल शहर के पर्यावरणीय प्रयासों के अनुरूप है, जिसमें वृक्षारोपण, ग्राउंड वाटर संरक्षण और झील पुनरुद्धार शामिल हैं। थलतेज में हैबतपुर झील का 3.86 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा, जबकि जोधपुर में मुमतपुरा झील का 4.31 करोड़ रुपये में जीर्णोद्धार किया जाएगा। योजनाओं में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए पत्थर की दीवारें बनाना, बाड़ लगाना, वृक्षारोपण, उद्यान, खेल उपकरण, पैदल मार्ग और पानी और शौचालय जैसी सार्वजनिक सुविधाएं जोड़ना शामिल है।

विज्ञापन

एएमसी की जल समिति के नेतृत्व में यह पहल रणनीतिक शहरी नियोजन के जरिए पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करने पर केंद्रित है। इस परियोजना में बारिश के पानी को झीलों में पहुंचाने के लिए स्टॉर्मवॉटर लाइनों की स्थापना शामिल है, जिससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज में सुविधा होगी।

दोनों झीलों के बीच होगा एक छोटा सा द्वीप 

दोनों झीलों के बीच में एक छोटा सा द्वीप होगा, जो कांकरिया के नगीनावाड़ी जैसा होगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की जगह होगी। इस परियोजना के उद्देश्य से ये झीलें अहमदाबाद के शहरी परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएंगी। जल्द ही काम शुरू होने के साथ, एएमसी को उम्मीद है कि यह पुनर्विकास, शहरी विकास की दिशा में अहमदाबाद के प्रयासों को बढ़ावा देगा और साथ ही नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराएगा। इसमें वृक्षारोपण, फूलों की क्यारियां, बेंच और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक गजेबो (एक खुली छत या मंडप, जिसे अक्सर बगीचे, पार्क या विशाल सार्वजनिक जगहों पर बनाया जाता है) होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ