क्लीन एनर्जी के लिए गूगल ने अडानी समूह से मिलाया हाथ, गुजरात के खावदा स्थित प्लांट से होगी आपूर्ति

Adani Group collaboration with Google: क्लीन एनर्जी के लिए अडानी समूह और गूगल ने हाथ मिलाया है। 2025 की तीसरी तिमाही से अडानी समूह के प्लांट से गूगल को क्लीन एनर्जी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

क्लीन एनर्जी के लिए गूगल ने अडानी समूह के साथ समझौता किया है। फोटोः अडानी डॉट कॉम

क्लीन एनर्जी के लिए गूगल ने अडानी समूह के साथ समझौता किया है। फोटोः अडानी डॉट कॉम

Adani Group collaboration with Google: अडानी समूह और Google ने क्लीन एनर्जी सप्लाई के लिए हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप से दोनों कंपनियों को अपनी संयुक्त साझेदारी वाले लक्ष्यों को पाने में मदद मिलेगी। साथ ही भारत के पावर ग्रिड में और ज्यादा क्लीन एनर्जी जोड़ने में मदद मिलेगी। इस साझेदारी के माध्यम से अडानी समूह गुजरात के खावदा स्थित दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट से Google को क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा। ये सप्लाई खावदा प्लांट स्थित सोलर और विंड आधारित एक नए हाइब्रिड प्रोजेक्ट से की जाएगी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2025 की तीसरी तिमाही में नए प्रोजेक्ट से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।

कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं पर फोकस

अडानी समूह ने बड़े पैमाने पर विंड, सोलर, हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के साथ अपनी आपूर्ति क्षमता को साबित किया है। ऐसे में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके कॉर्बन फुटप्रिंट्स को कम करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूशंस (समाधान) प्रदान करने लिए अडानी समूह बेहतर स्थिति में है। इसके साथ ही अडानी समूह की योजना ग्राहकों के साथ कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं पर फोकस करके इंडस्ट्रीज को कॉर्बन मुक्त होने में मदद करना है।

अडानी समूह के साथ इस साझेदारी के बाद Google को अपने 24*7 कॉर्बन मुक्त एनर्जी टारगेट को पाने में मदद मिलेगी। साथ ही क्लीन एनर्जी के जरिए क्लाउड सर्विस और ऑपरेशन को चलाया जा सकेगा। और नई साझेदारी से भारत में Google के सतत विकास में मदद मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ