Gujarat GIFT City ADIA Work Started: गुजरात से एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, गुजरात के गिफ्ट सिटी (GIFT City) में अपना ऑफिस खोलने वाली UAE की सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने अब भारत में अपना परिचालन भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कार्यालय को उम्मीद है कि भारत में ADIA की इंवेस्टमेंट एक्टिवी में काफी तेज आएगी। ADIA ने इस बात की जानकारी बीते दिन मुंबई में निवेश पर भारत-यूएई की हाई लेवल जॉइंट टास्क फोर्स की 12वीं बैठक में दी।
हाई लेवल जॉइंट टास्क फोर्स की 12वीं बैठक
बैठक में ADIA ने भारत में अपने इंवेस्ट प्रोफाइल को गहरा करने के लिए अपनी उपस्थिति का लाभ उठाने के तरीकों पर चर्चा की। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर महामहिम शेख हमीद बिन जायद अल नाहयान ने की।
अहमदाबाद में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) अपनी स्थापना के बाद से काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। GIFT City तेजी से ग्लोबल फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सेंटर के तौर पर उभर रही है। GIFT City बिजनेस को समर्थन और विस्तार करने के लिए एक रिच फाइनेंशियल इको-सिस्टम देती है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ली भारत के विकास की प्रतिज्ञा, राज्य के लोगों से की ये खास अपील
GIFT City में ADIA की उपस्थिति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2023 की जुलाई में अपनी अबू धाबी यात्रा के दौरान ऐलान किया था कि ADIA गुजरात के GIFT City में अपनी उपस्थिति स्थापित करेगा। इसके बाद जनवरी 2024 में UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी अहमदाबाद यात्रा के दौरान जारी एक संयुक्त बयान में इस बात दोहराया गया था। इसके बाद ADIA ने GIFT City में एक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड के स्थापना की घोषणा की। GIFT City में ADIA की उपस्थिति भारत की बढ़ती और गतिशील अर्थव्यवस्था में UAE के संस्थागत निवेशकों की मजबूत रुचि को अंडरलाइन करता है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines